WWE को पिछले कुछ सालों से NJPW काफी कड़ी टक्कर दे रहा है। WWE में अगर जबरदस्त मैच होते हैं तो NJPW भी अपने रिंग में रोमांच की कोई कमी नहीं छोड़ता है। दोनों एक दूसरे से आगे निकलने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाते हैं। NJPW के कुछ बड़े सुपरस्टार्स जैसे एजे स्टाइल्स और नाकामुरा ने अब WWE का हाथ थाम लिया है। स्टाइल्स कंपनी के चैंपियन है जबकि नाकामुरा यूएस चैंपियनशिप को जीत चुके हैं। अब शिंस्के नाकामुरा ने स्काई स्पोर्ट्स को दिए इंटरव्यू ने काफी कुछ बातें भी की और अपने भविष्य के बारे में बताया। शिंस्के नाकामुरा ने NJPW को छोड़ने से पहले 14 साल इस कंपनी में काम किया। नाकामुरा 2002 से 2016 तक NJPW के साथ थे जिसके बाद उन्होंने WWE का साइन किया। साल 2016 में स्टाइल्स और नाकामुरा की एंट्री हुई थी। नाकामुरा ने NXT ब्रांड में डेब्यू किया जबकि स्टाइल्स ने रॉयल रंबल 2016 में दस्तक दी थी। कुछ वक्त पहले ये अफवाहें सामने आई थी कि NJPW अब नाकामुरा को फिर से साइन करने का मन बना रही हैं। इनी सभी सवालों और WWE के अपने फ्यूचर को लेकर यूएस चैंपियन शिंस्के नाकामुरा ने स्काई स्पोर्ट्स से बीतचीत की। इंटरव्यू में नाकामुरा ने कहा कि WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म और NJPW के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करने की अफवाहें सारी गलत है। नाकामुरा ने बताया कि उन्होंने NJPW के साथ कोई डील पर बात नहीं की है और अगर अच्छा पैसा मिलता है तो वो अपना फ्यूचर WWE में देखते हैं। NAKAMURA'S WWE FUTURE We spoke to Shinsuke Nakamura about his future in WWE and what it might take for him to stay... pic.twitter.com/SHX3LJlMPH — Sky Sports WWE (@SkySportsWWE) August 17, 2018 शिंस्के नाकामुरा वो सुपरस्टार है जिन्होंने जॉन सीना जैसे दिग्गज को मात दी है, जबकि इस साल रॉयल रंबल को भी जीता था। हालांकि रैसलमेनिया में नाकामुरा WWE खिताब को हासिल करने में कमयाब नहीं हो पाए थे। अब नाकामुरा WWE में यूएस चैंपियन है और समरस्लैम में जैफ हार्डी के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करेंगे।