PWMania की रिपोर्ट के अनुसार,WWE ने रैसलमेनिया 33 के बाद होने वाले पहले रॉ के लिए प्लॉन तैयार कर लिया है। अफवाहों की मानें तो, NXT सुपरस्टार नाकामुरा इस रॉ में डैब्यू कर सकते है। वहीं गोल्डबर्ग भी यहां पर नजर आ सकते है। नाकामुरा दो बार NXT चैैंपियन रह चुके है। साल 2016 में वो NXT में आए थे। इससे पहले वो न्यू जापान प्रो रैसलिंग में थे। जहां पर उनका करियर शानदार रहा था। न्यू जापान प्रो रैसलिंग में उन्होंने हैवीवेट चैंपियनशिप और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप अपने नाम की थी। नाकामुरा ने NXT टेकओवर डलास में अपना डैब्यू किया था। जहां उन्होंने पहले सैमी जेन को हराया था, और इसके बाद उन्होंने समाओ जो के खिलाफ NXT चैंपियनशिप का मैच लड़ा था। उऩ्होंने दो बार चैंपियनशिप अपने नाम की है। दोनों बार उन्होंने समाओ जो को हराया था। अब मेन रोस्टर नाकामुरा का इंतजार कर रहा है। नाकामुरा जल्द ही मेन रोस्टर में नजर आएंगे। क्योंकि इस जनरेशन के वो सबसे अच्छा टैलेंट है। उनके पास ऐसे स्किल है कि फैंस उनकी ओर खींचे चले आते है। उनके पास वो हर क्षमता है जो उनके यहां पर एक सुपरस्टार बना सकती है। उधर गोल्डबर्ग की बात करें तो, अफवाहें के अनुसार रैसलमेनिया के बाद ऱॉ में वो नजर आ सकते है। इसका मतलब वो WWE के साथ लंब वक्त तक और नजर आएंगे। वैसे WWE में कुछ भी कहना मुश्किल होता है। क्योंकि WWE का प्लान हमेशा बदलता रहता है। यहां कुछ भी हो सकता है। हो सकता है कि रैसलमेनिया से पहले नाकामुरा WWE में नजर आए। डेव मैल्टजर ने भी अपने ट्विटर अकाउंट में ये भी बात लिखी। गोल्डबर्ग के बारे में भी अभी कुछ कहना मुश्किल होगा। और अगर ये अफवाहें सच निकली तो फिर फैंस के लिए अच्छी खबर जरूर रहेगी। Raw isn't written out until Friday before Monday, and even then it's changed constantly until going on the air. https://t.co/AKSPDhTyA7 — Dave Meltzer (@davemeltzerWON) February 19, 2017