Backlash में शिंस्के नाकामुरा का मुकाबला डॉल्फ जिगलर के साथ होगा

डीएस ब्रेकिंग न्यूज शो से 21 मई को होने वाले स्मैकडाउन बैकलैश पीपीवी को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। और वो बड़ी हाल ही में स्मैकडाउन में डेब्यू करने वाले सुपरस्टार शिंस्के नाकामुरा को लेकर आई है। बैकलैश में शिंस्के नाकामुरा का मुकाबला डॉल्फ जिगलर के साथ होगा। और आने वाले स्मैकडाउन के शो में इन दोनों के बीच तकरार जारी रहेगी।

Ad
Ad

4 अप्रैल को नाकामुरा ने स्मैकडाउन में डेब्यू किया था। ये स्मैकडाउन रैसलमेनिया के बाद का पहला एपिसोड था। नाकामुरा ने अपना अंतिम मुकाबला NXT में खेला था। यहां पर उनका मुकाबला बॉबी रूड से हुआ था। लेकिन वो हार गए, और बॉबी रूड नए NXT चैंपियन बन गए। इसके साथ ही वो 3 बार NXT चैंपियन बनने से चूक गए। समोआ जो और नाकामुरा सिर्फ ऐसे सुपरस्टार है जो दो बार NXT चैंपियन रह चुके है। WWE ने अभी तक ये पहले मैच की घोषणा की है। बैकलेश में जिगलर और नाकामुरा का मुकाबला होना लगभग अब तय है। ऑफ एयर होने के बाद इन दोनों का तीन बार डार्क मैच हो चुका है। जिसमें तीन के तीन बार नाकामुरा ने पिनफॉल के जरिए जिगलर को हराया है। रैसलमेनिया के बाद ऑफ एयर में भी इनका मैच हुआ था। 21 मई रविवार को बैकलैश का आयोजन होगा। रैसलमेनिया 34 से पहले स्मैकडाउन का ये पहला पीपीवी होगा। साथ ही सुपरस्टार शेकअप के बाद ये पहला पीपीवी स्मैकडाउन को होगा। उम्मीद ये जताई जा रही है कि शिकागो का क्राउड नाकामुरा को पसंद करेगा। एक बात ये भी है कि बैकलैश पीपीवी से पहले डेब्यू कराने का भी मतलब साफ है। क्योंकि चार हफ्ते किसी भी सुपरस्टार के लिए काफी होते है। Cageside Seats के अनुसार, शिंस्के नाकामुरा को NXT से स्मैकडाउन में इसलिए लाया गया है तांकि वो आगे जॉन सीना की जगह को भर सकें। नाकामुरा को कंपनी ब्लू ब्रांड का बेबीफेस बनाना चाहती है, जिस तरीके से जॉन सीना ने आज तक यहां काम किया। जॉन सीना 2015 से अब WWE में पार्ट टाइमर की तरह काम कर रहे है। स्मैकडाउन में वो कुछ-कुछ वक्त ही नजर आते हैं। रैसलमेनिया से पहले कुछ महीने पहले ही वो दोबारा स्मैकडाउन में आए। और अब शायद कुछ महीनों तक वो आराम करेंगेे। जॉन सीना को हॉलीवुड से कई ऑफर आ चुके है। अब उन्होंने वहां काम करने का मन बना लिया है। नाकामुरा ने इस हफ्ते रैसलमेनिया के बाद हुए पहले स्मैकडाउन लाइव में अपना शानदार डेब्यू किया है। मिज के एक सैगमेंट में उन्होंने दखलअंदाजी कर एंट्री की।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications