हम WWE के सबसे बड़े स्टेज से केवल दो महीने दूर हैं और कंपनी रैसलमेनिया 35 के लिए हमें बढ़िया से बढ़िया कार्ड देने की कोशिश करेगी। आज से लेकर रैसलमेनिया 35 तक दो PPV होने हैं उनमें से एक है एलिमिनेशन चैंबर और दूसरी फास्टलेन।
भले ही रैसलमेनिया से पहले होने वाली आखिरी PPV फास्टलेन में कोई सरप्राइज नहीं हो लेकिन एलिमिनेशन चैंबर सरप्राइज से भरा है। इस PPV पर पहली विमेंस टैग टीम चैंपियन का निर्धारण चैंबर मैच से होगा। इसके अलावा WWE ने हाल ही में घोषणा की है कि कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक डीन एंब्रोज़ WWE छोड़ रहे हैं।
हालांकि उनके जाने की खबरों के बीच रैसलमेनिया की तैयारियों पर ज़्यादा प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए। यह बात सबको पता है कि रैसलमेनिया 35 के लिए फिलहाल काफी समय बचा है और कई सारी चीजें होना बाकी हैं जिनसे फैंस का ध्यान खींचा जा सकता है। आइए एक नजर डालते हैं उन चीजों पर जो रैसलमेनिया के पहले हो सकती हैं।
#6 कर्ट हॉकिन्स के हारने का सिलसिला खत्म हो सकता है
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/bda35-15491245839620-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/bda35-15491245839620-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/bda35-15491245839620-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/bda35-15491245839620-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/bda35-15491245839620-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/bda35-15491245839620-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/bda35-15491245839620-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/bda35-15491245839620-800.jpg 1920w)
कर्ट हॉकिन्स फिलहाल लगातार 257 हार झेल चुके हैं। पिछले समय में ऐसा लगा था कि हॉकिन्स के हारने का सिलसिला खत्म हो जाएगा लेकिन अब जैक रायडर के साथ उनके रियूनियन के बाद लगता है कि यह वास्तव में खत्म होने वाला है।
चैड गेबल और बॉबी रूड से रॉ टैग टीम चैंपियनशिप नहीं जीत पाने के बाद द रिवाइवल ने हॉकिन्स पर हमला किया था और उसी दौरान रायडर और हॉकिन्स का रियूनियन हुआ। भले ही कुछ फैंस ने इस चीज की कल्पना नहीं की थी कि यह दोनों दोबारा एक साथ आएंगे लेकिन इनकी एसोसिएशन से हॉकिन्स के हारने का सिलसिला खत्म हो सकता है।
शायद रिवाइवल ने कंपनी छोड़ने का प्लान बना लिया है और WWE हॉकिन्स के हारने के सिलसिले को खत्म करने के लिए इन्हें इस्तेमाल कर सकती है।
#5 मोजो राउली को छोटा पुश मिलेगा
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/412c5-15491252235828-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/412c5-15491252235828-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/412c5-15491252235828-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/412c5-15491252235828-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/412c5-15491252235828-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/412c5-15491252235828-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/412c5-15491252235828-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/412c5-15491252235828-800.jpg 1920w)
इस हफ्ते रॉ पर मोजो राउली ने एक छोटा प्रोमो दिया जिसमें उन्होने खुलासा किया कि अब लोगों को पता चलेगा कि मैं वास्तव में कौन हूं। भले ही पिछले समय में WWE ने कई बार एक बार के आंद्रे द जाइंट मेमोरियल बैटल रॉयल विनर को पुश देने की कोशिश की है हमें लगता है कि इस बार भी चीजें पिछली बार की तरह ही होंगी क्योंकि WWE उन सुपरस्टार्स को पुश करने के लिए मजबूर है जो जल्द ही कंपनी छोड़ने वाले हैं।
आने वाले कुछ हफ्तों में हम मोजो राउली को मिड-कार्ड में उदय होते देख सकेंगे लेकिन ज़्यादा लंबे समय तक नहीं।
#4 टूट सकती है द बेस्ट टैग टीम इन वर्ल्ड
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/75bb4-15491264157101-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/75bb4-15491264157101-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/75bb4-15491264157101-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/75bb4-15491264157101-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/75bb4-15491264157101-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/75bb4-15491264157101-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/75bb4-15491264157101-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/75bb4-15491264157101-800.jpg 1920w)
ईमानदारी से कहे तो द मिज़ और शेन मैकमैहन को एक साथ केवल इसलिए रखा गया था ताकि इनमें से कोई किसी पर हमला करे और मिज़ को मेन इवेंट पर रुकने का और समय मिल सके।
रॉयल रंबल पर मिज़ और शेन की जोड़ी ने स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियनशिप जीती था और एलिमिनेशन चैंबर में इनकी जोड़ी टूट सकती है क्योंकि WWE को रैसलमेनिया 35 के लिए उनकी राइवलरी भी बनानी होगी।
#3 लीटा और ट्रिश स्ट्रेटस की जोड़ी साशा बैंक्स और बेली को चैलेंज कर सकती हैं
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/96bcf-15491268768876-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/96bcf-15491268768876-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/96bcf-15491268768876-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/96bcf-15491268768876-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/96bcf-15491268768876-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/96bcf-15491268768876-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/96bcf-15491268768876-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/96bcf-15491268768876-800.jpg 1920w)
लीटा और ट्रिश स्ट्रेटस की जोड़ी का रैसलमेनिया 35 में बड़े मैच में भाग लेना संभव माना जा रहा है। इन दोनों के लिए केवल एक मैच का तुक नहीं बनता है तो शायद यह पहली विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप में शामिल हो सकती हैं।
साशा बैंक्स और बेली की जोड़ी एलिमिनेशन चैंबर पर विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी है लेकिन आने वाले कुछ हफ्तों में वे मैच का हिस्सा होंगी। ज़्यादातर लोग बैंक्स और बेली के टाइटल जीतने का पक्ष ले रहे हैं और अपनी जीत के बाद वे अपने टाइटल के लिए बढ़िया चैलेंजर खोजेंगी।
हम लीटा और ट्रिश स्ट्रेटस को उनके चैलेंज का जवाब देते हुए देख सकते हैं। लीटा और ट्रिश की टीम फेस है तो एलिमिनेशन चैंबर तक बैंक्स और बेली हील टर्न ले सकती हैं।
#2 नहीं दिखेंगे डीन एंब्रोज़
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/db65c-15491275833129-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/db65c-15491275833129-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/db65c-15491275833129-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/db65c-15491275833129-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/db65c-15491275833129-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/db65c-15491275833129-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/db65c-15491275833129-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/db65c-15491275833129-800.jpg 1920w)
जैसे ही इस बात की घोषणा हुई कि रैसलमेनिया 35 के बाद डीन एंब्रोज़ WWE छोड़ देंगे पूरा रैसलिंग जगत सकते में आ गया था। भले ही काफी फैंस को भरोसा है कि एंब्रोज़ रैसलमेनिया पर अपना आखिरी मुकाबला लड़ेंगे लेकिन ज़्यादातर लोगों को लगता है कि उन्होंने अपने पूर्व पार्टनर सैथ रॉलिंस के खिलाफ इस हफ्ते रॉ पर जो मुकाबला लड़ा है वही उनका WWE का आखिरी मैच होगा।
जब WWE ने डीन एंब्रोज़ और उनके कंपनी के साथ भविष्य की घोषणा की थी तो वह शायद इस बात का संकेत था कि कंपनी अब उन पर ध्यान नहीं देगी क्योंकि अब वह ऐसा कुछ नहीं कर सकते हैं जिससे कंपनी को फायदा पहुंचे। भले ही यह रैसलिंग फैंस के लिए काफी ज़्यादा निराशाजनक बात है लेकिन आने वाले हफ्तों में एंब्रोज़ को रॉ पर नहीं देखा जा सकता है क्योंकि उन्होंने कंपनी से अपने रास्ते जुदा कर लिए हैं।
#1 रैसलमेनिया पर WWE चैंपियनशिप के लिए समोआ जो नंबर वन कंटेडेंर बनेंगे
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/3dca1-15491284234255-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/3dca1-15491284234255-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/3dca1-15491284234255-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/3dca1-15491284234255-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/3dca1-15491284234255-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/3dca1-15491284234255-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/3dca1-15491284234255-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/02/3dca1-15491284234255-800.jpg 1920w)
तीन हफ्ते बाद वर्तमान WWE चैंपियन डेनियल ब्रायन एलिमिनेशन चैंबर मुकाबले में एजे स्टाइल्स, मुस्तफा अली, जैफ हार्डी, रैंडी ओर्टन और समोआ जो जैसे रैसलर्स के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करेंगे। भले ही समोआ जो ने काफी लंबा समय लाइमलाइट में बिताया है लेकिन हमारा मानना है कि समोअन सब्मिशन मशीन के लिए चीजें काफी जल्दी बदलने वाली हैं।
डेनियन ब्रायन के लिए अपना टाइटल डिफेंड करने के लिए समोआ जो से बेहतरीन विपक्षी कोई नहीं हो सकता और हमारा मानना है कि एलिमिनेशन चैंबर मुकाबले में यही दो सुपरस्टार आखिरी तक रुकेंगे और ब्रायन किसी तरह ज़ो को हराकर अपने टाइटल को डिफेंड कर ले जाएंगे।
इस तरह से दोनों के बीच फ्यूड शुरु होगी जिससे रैसलमेनिया 35 पर इन दोनों के बीच WWE चैंपियनशिप का मुकाबला कराया जा सकेगा। इसके अलावा हम यह भी देख सकते हैं समोआ ज़ो फेस बन जाएं क्योंकि WWE चैंपियनशिप के लिए रैसलमेनिया पर हील बनाम हील का मुकाबला समझ से परे होगा।