स्पोर्ट्सकीड़ा एक्सक्लूसिव: सिंह ब्रदर्स ने जिंदर महल को लेकर दिया बड़ा बयान

दिल्ली में होने वाले WWE लाइव इवेंट के पहले स्पोर्ट्सकीड़ा की टीम को सिंह ब्रदर्स से बातचीत करने का मौका मिला। 9 दिसंबर को दिल्ली में होने वाले WWE लाइव इवेंट में जिंदर महल का सामना ट्रिपल एच से होने वाला है। इस मैच के पहले सुनील और समीर ने कहा:


स्पोर्ट्सकीड़ा: आप दोनों से बात कर के हमे बेहद खुशी हो रही है। भारत मे होने वाले लाइव इवेंट के लिए जिंदर महल बनाम ट्रिपल एच के मैच को लेकर आपकी क्या योजना है?

द सिंह ब्रदर्स: ये मैच द गेम बनाम द मॉडर्न डे महाराजा के बीच है। पिछले छह महीनों से आपने हमें देखा होगा, हम कभी भी अपनी योजना दूसरों के सामने ज़ाहिर नहीं करते। 9 दिसंबर को इंदिरा गांधी स्टेडियम में आप सभी को पता चल जाएगा कि हमारी योजना क्या है।


स्पोर्ट्सकीड़ा: कुछ हफ्तों पहले द महाराजा के हाथों सिंह भाइयों को सजा मिली, इसपर आप कुछ कहना चाहेंगे?

द सिंह ब्रदर्स: हमें सजा मिलनी चाहिए थी। हमने महाराजा को निराश किया। हम दो थे और एजे स्टाइल्स अकेला। हमारे पास अच्छा मौका था। एजे स्टाइल्स इस समय WWE के सबसे अच्छे रैसलर हैं और उन्हें हराना बडी बात है। इसमें हम नाकाम रहे और महाराजा को निराश किया।

इसे भी पढ़ें: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने अपने भारतीय दौरे के पहले कई मुद्दों पर चर्चा की


स्पोर्ट्सकीड़ा: तो क्या अब सब सही है?

द सिंह ब्रदर्स: हम एक परिवार की तरह हैं। हमारे बीच थोड़ी अनबन हुई थी लेकिन अब सही अच्छा है।


स्पोर्ट्सकीड़ा: जिंदर महल जब चैंपियन थे तो वो दौर बेहद खास था, ये अनुभव आपके के लिए कैसा रहा?

द सिंह ब्रदर्स: केवल चैंपियन बनना सबसे बड़ा उद्देश्य नहीं था, इसके साथ ही शिकागो में इतिहास रचते हुए जिंदर महल पहले भारतीय चैंपियन बने। इसमें हमने भी थोड़ी मदद की और उस बात की हमें खुशी है। इसके साथ साथ रैंडी ऑर्टन और शिंस्के नाकामुरा के खिलाफ ख़िताब बचाना बड़ी बात थी।


स्पोर्ट्सकीड़ा: शॉन माइकल्स के साथ ट्रेन करने को लेकर अपने अनुभव के बारे में बताएं?

द सिंह ब्रदर्स: जी हाँ, हम बेहद खुशनसीब है। जब हमने NXT से शुरुआत की तो उसी समय शॉन माइकल्स भी जुड़े थे। इसके बाद हम उनसे सीखने लगे। शॉन माइकल्स ने हमारी बड़ी मदद की। वो जितने महान हैं उतने ही नम्र भी हैं।


स्पोर्ट्सकीड़ा: क्या भविष्य में हम आपको टैग टीम के रूप में काम करते देख सकते हैं?

द सिंह ब्रदर्स: बचपन से हमारा सपना था WWE में टैग टीम चैंपियनशिप जीतना। हमें भारत के पहले टैग टीम चैंपियन बनकर बेहद खुशी होगी। जिंदर महल पहले भारतीय WWE चैंपियन थे। ये एक ऐतेहासिक लम्हा होगा। अगर हमें मौका मिलता तो हम टैग टीम लड़ने के लिए उत्सुक होंगे।


स्पोर्ट्सकीड़ा: तो मैच के पहले आपके क्या विचार होंते हैं? कोई खास गाना आपको पसंद है?

द सिंह ब्रदर्स: कोई खास गाना तो नहीं लेकिन रिंग में जाते समय हम "जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल"। हम यहां पर है इसके लिए हम भगवान का शुक्रिया करते हैं। ये हमारा ड्रीम जॉब है। जिंदर महल के साथ मुख्य इवेंट का हिस्सा बनना बेहद खास बात है। उनके साथ रहना बड़ी बात है।

लेखक: जॉनी पेन, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now