स्मैकडाउन का शो इस बार जबरदस्त रहा। जिसकी उम्मीद थी वो ही यहां देखने को मिला। सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस ने यहां पर शानदार वापसी की। दरअसल शो के दौरान सोन्या डेविल का मुकाबला निकी क्रॉस के साथ हुआ। मैच के दौरान सोन्या के साथ मैंडी रोज भी थी। ये मैच ज्यादा लंबा नहीं चला। मैंडी रोज ने इस मैच में दखल देने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। निकी क्रॉस ने सोन्या को रोलअप कर के ये मैच जीत लिया। .@AlexaBliss_WWE RETURNS on #SmackDown to help out @NikkiCrossWWE! pic.twitter.com/9EHTOniTcb— WWE (@WWE) November 30, 2019ये भी पढ़े: WWE SmackDown रिजल्ट्स: 29 नवंबर, 2019#TheGoddess is BACK!!!@AlexaBliss_WWE #SmackDown pic.twitter.com/7T3Cjc4G9L— WWE (@WWE) November 30, 2019मैच के बाद मैंडी रोज और सोन्या डेविल ने निकी क्रॉस पर हमला कर दिया। लेकिन उन्हें बचाने उनकी दोस्त एलेक्सा ब्लिस ने शानदार एंट्री कर ली। एलेक्सा ब्लिस ने दोनों को जमकर पीटा और बाद में दोनों ने मिलकर मैंडी को शानदार डीडीटी मार दिया। दोनों इसके बाद गले मिले और जश्न मनाया। एलेक्सा ब्लिस ने अब शानदार वापसी कर ली है। फैंस उन्हें रिंग में देखना चाहते थे। वो चोट के कारण बाहर चल रही थीं। निकी क्रॉस और एलेक्सा ब्लिस पहले टैग टीम चैंपियन रह चुकी हैं। अब दोनों की शानदार जोड़ी फिर बन गई हैं। फिर से ये दोनों टैग टीम चैंपियनशिप के लिए फाइट करेंगी। अब दोनों की जोड़ी रिंग में धमाल करते हुए फिर नजर आएगी। WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं