WWE SmackDown 17 सितंबर 2019: शो की अच्छी और बुरी बातें

रोमन रेंस को पड़ी मार
रोमन रेंस को पड़ी मार

क्लैश ऑफ चैंपियंस के बाद रॉ में फैंस को धमाकेदार शो देखने को मिला था। रॉ के दमदार शो के बाद सबकी निगाहें स्मैकडाउन पर टिक गई थी। मगर इस हफ्ते स्मैकडाउन फैंस को ज्यादा अच्छा शो नहीं दे सका। शो के दौरान कुछ बेहद यादगार मूमेंट भी थे, लेकिन कोई भी ऐसा पल नहीं था जो शो को रॉ से बेहतर बना सके।

इसके अलावा शो में लैसनर ने भी वापसी की और उन्होंने डब्लू डब्लू ई (WWE) चैंपियनशिप मैच के लिए कोफी किंग्सटन को चैलेंज किया हैं। ये दोनों स्टार्स फॉक्स टीवी पर स्मैकडाउन के प्रीमियर शो पर एक-दूसरे का सामना करेंगे। वहीं रोमन रेंस और रोवन के फ्यूड में हार्पर के आने के बाद ब्रायन भी आ गए हैं और वो इस समय रोमन रेंस के समर्थन में हैं तो आइये जानते हैं इस बार के शो की कुछ अच्छी तो कुछ बुरी बातें:

#1 अच्छा: कोफी किंग्सटन को अब तक सबसे बड़ा चैलेंज मिला

रेसलमेनिया में ब्रायन से WWE चैंपियनशिप जीतने के बाद से ही कोफ़ी शो के लगभग हर हील से मैच लड़ा और उसमें जीत हासिल की हैं। ऐसे में अब उनके लिए शो में कोई भी ऐसा हील नहीं बचा था जो उन्हें आकर चैलेंज कर सके। ऐसे में अब उनका सामना लैसनर से होगा। WWE चैंपियन होने के बाद भी कोफी इस फ्यूड में एक अंडरडॉग की भूमिका में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: 4 सुपरस्टार्स जो ब्लजिन ब्रदर्स के खिलाफ रोमन रेंस की मदद कर सकते हैं

वहीं अगर इस मैच में कोफी हार भी जाते हैं तो स्मैकडाउन में और स्टार्स को मेन इवेंट में आने में मौका मिलेगा। नये प्लेटफार्म पर अब स्मैकडाउन की चीज़ें बदलने का इससे अच्छा मौका WWE के पास नहीं होगा।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#3 बुरा: शो में मुकाबलों का कम होना

अगर इस बार स्मैकडाउन में मैच की बात करे तो सिर्फ तीन ही मैच हुए हैं। शो की शुरुआत में रिवाइवल और रैंडी ऑर्टन का सामना न्यू डे से हुआ था। इसके बाद शार्लेट फ्लेयर का मैच साशा बैंक्स से हुआ था। वहीं काफी समय बाद बी टीम भी हैवी मशीनरी के खिलाफ लड़ती हुई दिखी। क्लैश ऑफ़ चैंपियंस पीपीवी खत्म होने के बाद लोगों को स्मैकडाउन लाइव में भी नये फ्यूड देखने की उम्मीद थी, लेकिन इसके बाद भी शो के दौरान ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

#2 अच्छा: चैड गेबल को पुश मिलना

किंग ऑफ़ द रिंग में बैरन कॉर्बिन को जीत हासिल हुई थी। जिसके बाद उन्होंने स्मैकडाउन लाइव में अपने क्राउन को लेकर सेरेमनी का आयोजन किया था। जिसमें उन्होंने गेबल के कद का मजाक बनाया था। जिस पर गेबल ने उनकी सेरेमनी को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया और उनके क्राउन को भी तोड़ दिया। जिसके बाद अब फैंस को उम्मीद है कि WWE अब उन्हें भी एक पुश देगा।

#2 बुरा: केविन ओवेंस का केस फाइल करना

WWE पिछले कुछ समय में केविन ओवेंस को मॉडर्न डे का स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन बनाने का प्लान कर रहा था। इसके बाद भी वो अब शेन के खिलाफ फायर होने के बाद केस को लेकर शो में आए थे। केविन ओवेंस के किरदार को देखते हुए ये सैंगमेंट काफी ज्यादा निराशाजनक था।

#2 अच्छा: शार्लेट और कर्मेला की जोड़ी

स्मैकडाउन में साशा बैंक्स और बेली के खिलाफ फ्यूड के दौरान शार्लेट की मदद के लिए अब कर्मेला आ गई हैं। पिछले कुछ समय में वो आर-ट्रुथ के साथ 24/7 चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन का हिस्सा थी। जिसके बाद वो अब इस फ्यूड में शामिल हुई हैं। उनके इस दुश्मनी में आने के बाद विमेंस डिवीजन को एक और टैग टीम मिल सकती हैं, जो आगे चल कर विमेंस टैग टीम टाइटल के लिए भी फाइट करते हुए नज़र आ सकती हैं।

#3 बुरा: मेन इवेंट में हार्पर और रोवन का होना

शो के मेन इवेंट में डेनियल ब्रायन ने वापसी की थी और उन्होंने रोवन को लेकर प्रोमो किया था। इस दौरान उन पर पीछे से हार्पर ने हमला कर दिया था। उनके इस हमले के बाद रोमन रेंस ब्रायन की मदद के लिए आए थे, लेकिन रोवन और हार्पर ने उनको भी बुरी तरह से पीटा था।

शो में इस सैंगमेंट को मेन इवेंट में रखना काफी ज्यादा हैरानीभरा था क्योंकि रोवन और हार्पर कभी भी मेन इवेंट का हिस्सा नहीं रहे हैं। वहीं इससे बेहतर होता कि लैसनर और कोफी के सैगमेंट को मेन इवेंट का हिस्सा रख देते।

#4 अच्छा/बुरा: हैवी मशीनरी को धीरे-धीरे पुश देना

शो में हैवी मशीनरी का सामना बी टीम से हुआ था। पिछले कुछ समय से सिर्फ लोकल स्टार्स से मैच लड़ते नजर आ रहे थे। ऐसे में अब WWE ने आखिरकार उन्हें किसी फ्यूड में शामिल किया है। हैवी मशीनरी काफी टैलेंटेड टीम है और अगर WWE ने उन्हें अच्छे से पुश दिया तो वो जल्दी ही टैग टीम चैंपियंस भी बन सकते हैं।