फॉक्स नेटवर्क में जाने के बाद SmackDown में होगा बहुत बड़ा बदलाव

Enter caption

WWE और विंस मैकमैहन ने इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को कई फॉर्मूले अपनाकर काफी इस पर काम किया और आगे ले गए है। लेकिन ये सब अब बदल सकता है। ब्लू ब्रांड स्मैकडाउन साल 2019 में फॉक्स की तरफ चली जाएगी। SmackDown के फॉक्स नेटवर्क में जाने से WWE सुपरस्टार्स के शिड्यूल में भी इसके बाद भारी बदलाव होगा।

WWE ने पांच साल के लिए बहुत बड़ी डील $205 मिलियन की फॉक्स के साथ साइन की है।इस साल की शुरूआत में ये साइन की गई थी। अब ये शो फ्राइडे नाइट में शिफ्ट कर दिया जाएगा। 4 अक्टूबर 2019 से ये होगा। जिसमें स्मैकडाउन के बड़े सुपरस्टार्स हिस्सा लेंंगे। इसके अलावा इसमें नए पीपीवी जैसे ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल और सुपर शो डाउन भी शामिल होंगे।

रैसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर के अनुसार फॉक्स ये चाहता है कि स्मैकडाउन में कॉमेडिक रूटीन नहीं होना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा स्पोर्ट्स एलिमेंट यहां होना चाहिए। रॉ और स्मैकडाउन दोनों कॉमेडिक रूटीन के कारण ही प्रसिद्ध हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार फॉक्स चाहता है कि कई प्रोग्राम में वो क्रास प्रमोट भी होगा। जिसमें स्मैकडाउन भी शामिल होगा। इसके मुताबिक WWE के सुपरस्टार्स को अन्य स्पोर्ट्स भी प्रमोट करना पड़ेगा।

हाल ही में स्मैकडाउन के 1000वें एपिसोड को सैलिब्रेट किया गया है। बतिस्टा, अंडरटेकर और रे मिस्टिरियो जैसे सुपरस्टार्स ने यहां वापसी की।

WWE के लिए हमेशा कॉमेडी प्लान ने काम किया है। फैंस इसे पसंद करते है।जहां कॉमेडी भी हो और एथेलेटिक शो भी हो। सुपरस्टार्स को इन दोनों में माहिर किया जाता है। अगर WWE कॉमेडी एलिमेंट को छोड़ देती है। तो कई फैंस इसे देखना बंद कर देंगे। न्यू डे और ऑर ट्रूूथ जैसे सुपरस्टार्स फिर नजर नहीं आएंगे।

Quick Links