WWE का ऐतिहासिक ऐलान, नई चैंपियनशिप लाकर स्टार्स को दिया तोहफा, Triple H ने भी भरी हुंकार

WWE
WWE SmackDown में मिली खुशियों की सौगात (Photo: WWE.com & X/@SKWrestling_)

WWE Introduced Women's United States Championship: WWE Crown Jewel 2024 के बाद SmackDown के पहले एपिसोड में काफी कुछ चीजें देखने को मिलीं। फैंस को कुछ सरप्राइज भी मिले। असली ब्लडलाइन का रीयूनियन हुआ और मेन इवेंट में काफी बवाल मचा। शो के दौरान बैकस्टेज जनरल मैनेजर निक एल्डिस ने एक नए WWE टाइटल का ऐलान कर सभी को बहुत बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने खास प्रोमो के जरिए इसके बारे में पूरी जानकारी दी। बड़ी बात ये है कि बेल्ट का डिजाइन भी सामने आ गया है। ट्रिपल एच (Triple H) ने भी सोशल मीडिया के जरिए इसे लेकर हुंकार भर दी है।

Ad

कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि SmackDown में बहुत जल्द एक नए टाइटल का ऐलान किया जाएगा। फैंस इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कंपनी ने ज्यादा वक्त इस चीज में नहीं लिया और सभी को इसके बारे में बता दिया। निक एल्डिस ने ऐलान किया कि WWE में आगे बढ़ने वाली विमेंस सुपरस्टार्स के लिए एक नई चैंपियनशिप है। उन्होंने WWE विमेंस यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल का शानदार अंदाज में अनावरण किया।

यहां से अब ये चीज क्लियर है कि विमेंस के पास कम्पीट करने के लिए बहुत कुछ है। जनरल मैनेजर ने आगे कहा कि टाइटल ना तो प्रदान किया जाएगा और ना ही किसी को सौंपा जाएगा। इसके बजाए इसका उपयोग विनर के करियर को नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए किया जाएगा। उन्होंने ये भी खुलासा किया कि ये मेंस की यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के समान है।

Ad

WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने भी दी अपनी प्रतिक्रिया

WWE द्वारा इस टाइटल को लाने के बाद अब कुछ नई चीजें विमेंस डिवीजन में देखने को मिल सकती हैं। रोस्टर में मौजूद सभी महिलाओं को इसके बारे जानकर बहुत खुशी हुई होगी। उन्हें यहां से अपने करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। WWE की भी ये अच्छी पहल है। एक तरह से कहा जाए तो उन्होंने विमेंस डिवीजन की बल्ले-बल्ले कर दी है। अब ये देखना बाकि होगा कि कौन विमेन स्टार पहली यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बनती है। ट्रिपल एच ने भी खुशी जताकर कहा,

WWE की विमेंस ये दिखाना जारी रखती हैं कि वो बिजनेस में श्रेष्ठ हैं। महिलाओं की यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियशिप उनके लगातार अच्छे प्रयास का प्रदर्शन करेगी। तो कौन आगे बढ़कर इसे लेगा?

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications