शेन मैकमैहन के बुरी तरह मार खाने के बाद WWE को हुआ इस साल का सबसे बड़ा फायदा

इस हफ्ते स्मैकडाउन के लिए अच्छी खबर सामने आई हैं। इस हफ्ते स्मैकडाउऩ की व्यूवरशिप में भारी बढो़त्तरी आई हैं। 2017 के बाद से पहली बार शो को लेकर ऐसा हुआ हैं। इससे पहले लगातार व्यूवरशिप में लगातार गिरावट आ रही थी। इस हफ्ते स्मैकडाउऩ की व्यूवरशिप 2.771 मिलियन रही। फास्टलेन के बाद ये स्मैकडाउन का पहला एपिसोड था। पिछले हफ्ते के मुकाबले 181,000 व्यूवर्स की इस बार भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिली।

Ad
रैसलमेनिया को देखते रहे इस एपिसोड में लगातार बिल्डअप देखने को मिला। एजे स्टाइल्स और नाकामुरा का सैगमेंट, असका और शार्लेट फ्लेयर, केविन ओवंस और सैमी जेन का शेन मैकमैहन पर जबरदस्त अटैक करना। शो में सबसे बड़ा मैच एजे स्टाइल्स और रूसेव, ब्लजिन ब्रदर्स और जिम्मी उसोज, बिग ई और बॉबी रूड का मुकाबला जिंदर महल के साथ हुआ।
Ad
Ad
13 मार्च को हुए स्मैकडाउऩ के इस एपिसोड के सबसे ज्यादा व्यूवर्स रहे। इसे सबसे ज्यादा लोगों ने देखा। रेटिंग भी इस शो की शानदार रही। पिछले साल 12 सितंबर के एपिसोड में केविन ओवंस ने विंस मैकमैहन को मारा था। इस एपिसोड की व्यूवरशिप 2.754 मिलियन थी। इसके बाद से अभी तक का इससे ऊपर व्यूवरशिप नहीं जा पाई थी। पिछले साल रैसलमेनिया 33 के बाद हुए स्मैकडाउन के एपिसोड की व्यूवरशिप और सुपरस्टार शेकअप के बाद स्मैकडाउन की व्यूवरशिप भी काफी अच्छी रही थी।
Ad
Ad
इस हफ्ते की व्यूवरशिप भी काफी अच्छी रही। पिछले साल 14 मार्च 2017 को भी स्मैकडाउऩ की व्यूवरशिप 2.628 रही थी। यहां पर शेन मैकमैहन को एजे स्टाइल्स ने पीटा था। फैंस को शेन मैकमैहन का ऑनस्क्रीन रोल काफी पसंद आता हैं। जब जब शेन मैकमैहन के साथ कुछ हुआ है तो व्यूवरशिप में बढ़ोत्तरी आई हैं।
Ad
Ad
शेन मैकमैहन ने इस बात का एलान किया कि अगले हफ्ते से वो नजर नहीं आएंगे। लेकिन इस हफ्ते केविन ओवंस और सैमी जेन ने उन पर जानलेवा हमला किया था। शेन ने इन दोनों के बीच रैसलमेनिया में मैच का एलान भी कर दिया। अगले हफ्ते स्मैकडाउन के एपिसोड में इस स्टोरीलाइऩ को आगे बढ़ाया जा सकता हैं।
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications