इस हफ्ते हुए स्मैकडाउन लाइव ने इतिहास कायम किया है। जो कि फैंस और कंपनी के लिए खुशखबरी भी है। ब्रॉड विभाजन के बाद से दर्शकों की संख्या में स्मैकडाउन लाइव हमेशा रॉ की अपेक्षा नीचे रहता था। लेकिन इस बार स्मैकडाउन लाइव ने मनडे नाइट रॉ को पछाड़ कर रिकॉर्ड कायम कर दिया है। इस बार स्मैकडाउन लाइव में दर्शकों की संख्या 2.885 मिलियन थी। जबकि इससे पहले हफ्ते के एपिसोड में एरिना में 2.637 मिलियन दर्शक मौजूद थे। वहीं इस बार रॉ में 2.855 मिलियन दर्शक ही पहुंचे। इसका मतलब स्मैकडाउन लाइव ने 30000 के अधिक दर्शकों से रॉ को पछाड़ दिया। वैसे ब्रॉड विभाजन के बाद से ये पहली दफा है जब स्मैकडाउन लाइव में इतन दर्शक मौजूद थे। इससे पहले स्मैकडाउन, रॉ की अपेक्षा हमेशा पीछे रहता था। लेकिन इस बार स्मैकडाउन ने इस तिलिस्म को तोड़कर एक यादगार एपिसोड बनाया है। रॉ के हमेशा आगे रहने का एक फैक्टर ये भी है कि विभाजन से पहले ही कई दर्शक इससे जुड़े थे। इस हफ्ते का स्मैकडाउन अपने चरम पर था। सबसे बड़ी बात ये थी कि इस हफ्ते सुपरस्टार जॉन सीना कई महीनों के बाद वापस आए। उनका नया रूप वहां देखने को मिला। हम सभी जानते है कि जॉन सीना हमेशा फैंस के दिलों में राज करते है। वैसे जॉन सीना पिछले 11 सालों से एक बेबीफेस के तौर पर रहे है। स्मैकडाउन लाइव में वापस आने के बाद उन्होंने कई बातों में अपनी प्रतिक्रिया दी थी। सबसे महत्वपूर्ण बात उन्होंने रॉयल रंबल को लेकर कही थी। और अब उनका सामना रॉयल रंबल में एजे स्टाइल्स से होना है।
दर्शकों की ज्यादा मौजूदगी का एक सबसे बड़ा कारण ये भी था कि इस बार तीन चैंपियनशिप मैच खेले थे। जिसमें एक टैग टीम चैंपियनशिप मैच, दूसरा स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप मैच, और तीसरा ट्रिपल थ्रैट मैच में WWE चैंपियनशिप था। अमेरिकन अल्फा ने पहली बार स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियनशिप मैच जीता। वहीं एलेक्सा ब्लिस ने अपनी बादशाहत कायम रखी। वहीं एजे स्टाइल्स ने बड़ी आसानी से कॉर्बिन और जिगलर को हराकर अपना टाइटल बरकरार रखा। वैसे WWE चैंपियनशिप मैच के लिए फैंस ने ज्यादा टिकट खरीदे। क्योंकि कॉर्बिन पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए खेल रहे थे। लेकिन ये मैच एजे स्टाइल्स ने जीत लिया। और स्टाइल्स का सामना रॉयल रंबल में जॉन सीना के साथ होगा।
बात चाहें जो भी हो लेकिन इस बार ब्लू ब्रॉड ने बाजी मार ली। स्मैकडाउन लाइव की जीत पर जॉन सीना ने ट्वीट भी किया।
7/29 my @WWE goal was for #SDLive to beat #RAW 12/29 WE DID! Next goal beat the best @AJStylesOrg at #RoyalRumble #TimeIsNowEra #recognize
— John Cena (@JohnCena) December 29, 2016
