WWE Smackdown Live प्रीव्यू: 6 नवंबर 2018

Enter caption

क्राउन ज्वैल में जो हुआ सभी ने देखा। शेन मैकमैहन ने आकर अंत में वर्ल्ड कप की ट्राफी पर कब्जा किया। इसके बाद अब ये स्मैकडाउन का एपिसोड काफी महत्वपूर्ण हो गया है। यहां फैंस को कई सवालों का जवाब मिलना है। सर्वाइवर सीरीज का बिल्डअप भी अब शुरू हो गया है। सुपरस्टार्स इसकी तैयारी में लगे हुए है।

Ad

पिछले कई एपिसोड शानदार हुए है। फैंस ने जैसा सोचा था उससे कुछ अलग ही यहां देखने को मिला। शायद पहली बार ऐसा हुआ कि शो को फैंस ने इतना पसंद किया। फैंस को अब स्मैकडाउन से भी काफी उम्मीदें हैं। इस हफ्ते भी यहां धमाका देखने को मिलेगा। शेन मैकमैहन और पेज की सर्वाइवर सीरीज के लिए क्या तैयारी होगी ये यहां पता चलेगा। रोंडा राउजी के खिलाफ बैकी लिंच भी जबरदस्त प्रोमो दे सकती है। लैसनर और एजे स्टाइल्स के मैच का एलान भी हो चुका है। एजे स्टाइल्स यहां क्या कहेंगे ये सबसे बड़ा सवाल होगा।

आइए नजर डालते हैं स्मकैडाउन लाइव में इस हफ्ते क्या-क्या देखने कोे मिल सकता है:

#सर्वाइवर सीरीज के लिए पेज और शेन मैकमैहन की तैयारी

Enter caption

सर्वाइवर सीरीज में रॉ और स्मैकडाउन के सुपरस्टार्स के बीच भिड़ंत होती है। रॉ में जिगलर,मैकइंटायर और स्ट्रोमैन के नाम का एलान हो गया है। इसके अलावा विमेंस डिवीजन की कप्तान एलेक्सा ब्लिस बन गई है। अब बारी स्मैकडाउन की है। स्मैकडाउन में भी कुछ नामों का एलान किया जा सकता है। शार्लेट फ्लेयर पर सभी की नजरें रहेंगी।

Ad

WWE की ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

#बैकी लिंच देंगी रोंडा के खिलाफ प्रोमो

Enter caption

बैकी लिंच और रोंडा के बीच क्राउन ज्वैल में मैच का एलान कर दिया था। वहां पर बैकी ने चुनौती भी रोंडा को दी थी। इसके बाद रॉ में रोंडा ने आकर बैकी को बुरी तरह हराने की धमकी दी। अब बारी बैकी लिंच की है। वो कल रोंडा के खिलाफ आग उगल सकती है।

Ad

#शेन मैकमैहन का वर्ल्ड कप जीतना कितना प्रभावित करेगा?

Enter caption

क्राउन ज्वैल में हुए वर्ल्ड कप मैच के अंतिम में शेन मैकमैहन ने अपने आप को जोड़ दिया था। उन्होंने ट्राफी अपने नाम कर ली। जबकि इस टूर्नामेंट में रे मिस्टीरियो, रैंडी ऑर्टन और मिज भी शामिल थे। तीनों स्मैकडाउन लाइव में परफॉर्म करते है।अब ये लोग क्या कहेंगे स्मैकडाउन में इस बात का पता चलेगा।

Ad

#क्या ब्रॉक लैसनर के लिए एजे स्टाइल्स तैयार हैं?

Enter caption

सर्वाइवर सीरीज के लिए एजे स्टाइल्स और ब्रॉक लैसनर का मुकाबला तय किया गया है। लैसनर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है। लेकिन एजे स्टाइल्स कल इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते है। वो बताएंगे कि वो इस मुकाबले के लिए किस तरह तैयार है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications