क्राउन ज्वैल में जो हुआ सभी ने देखा। शेन मैकमैहन ने आकर अंत में वर्ल्ड कप की ट्राफी पर कब्जा किया। इसके बाद अब ये स्मैकडाउन का एपिसोड काफी महत्वपूर्ण हो गया है। यहां फैंस को कई सवालों का जवाब मिलना है। सर्वाइवर सीरीज का बिल्डअप भी अब शुरू हो गया है। सुपरस्टार्स इसकी तैयारी में लगे हुए है।
पिछले कई एपिसोड शानदार हुए है। फैंस ने जैसा सोचा था उससे कुछ अलग ही यहां देखने को मिला। शायद पहली बार ऐसा हुआ कि शो को फैंस ने इतना पसंद किया। फैंस को अब स्मैकडाउन से भी काफी उम्मीदें हैं। इस हफ्ते भी यहां धमाका देखने को मिलेगा। शेन मैकमैहन और पेज की सर्वाइवर सीरीज के लिए क्या तैयारी होगी ये यहां पता चलेगा। रोंडा राउजी के खिलाफ बैकी लिंच भी जबरदस्त प्रोमो दे सकती है। लैसनर और एजे स्टाइल्स के मैच का एलान भी हो चुका है। एजे स्टाइल्स यहां क्या कहेंगे ये सबसे बड़ा सवाल होगा।
आइए नजर डालते हैं स्मकैडाउन लाइव में इस हफ्ते क्या-क्या देखने कोे मिल सकता है:
#सर्वाइवर सीरीज के लिए पेज और शेन मैकमैहन की तैयारी
सर्वाइवर सीरीज में रॉ और स्मैकडाउन के सुपरस्टार्स के बीच भिड़ंत होती है। रॉ में जिगलर,मैकइंटायर और स्ट्रोमैन के नाम का एलान हो गया है। इसके अलावा विमेंस डिवीजन की कप्तान एलेक्सा ब्लिस बन गई है। अब बारी स्मैकडाउन की है। स्मैकडाउन में भी कुछ नामों का एलान किया जा सकता है। शार्लेट फ्लेयर पर सभी की नजरें रहेंगी।
WWE की ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें