WWE SmackDown रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 13 मार्च 2018

इस हफ्ते स्मैकडाउन का एपिसोड काफी शानदार रहा। शो की शुरूआत एजे स्टाइल्स ने की। उन्होेंने रैसलमेनिया के लिए नाकामुरा को चुनौती पेश की। नाकामुरा भी आए और उन्होंने भी एजे स्टाइल्स को हराने की बात कही। इस बीच एजे का मैच रूसेव के साथ हुआ। लेकिन अंत में एजे को नाकामुरा ने ही बचाया। बॉबी रूड और जिंदर महल का भी मैच हुआ। जिंदर महल ने शानदार जीत हासिल की लेकिन वो रैंडी ऑर्टन के आरकेओ से बच नहीं पाए। विमेंस डिवीजन में शार्लेट और असुका का आमना सामना हुआ। शार्लेट ने जहां असुका की स्ट्रीक तोड़ने की बात कही तो असुका ने नो वन इज रेडी फॉर असुका कर दिया। शो का अंतिम सैगमेंट शानदार रहा। शेन मैकमैहन ने केविन ओवंस और सैमी जेन के मुकाबले का रैसलमेनिया में एलान किया। इसके बाद उन्होंने अपने जाने की बात भी कही। लेकिन केविन और सैमी ने शेन मैकमैहन को बुरी तरह पीट दिया।

WWE स्मैकडाउन लाइव में हुए सभी मैचों के रिजल्टस और उनकी वीडियो देखें:

एजे स्टाइल्स और नाकामुरा का हुआ आमना सामना
youtube-cover


जिंदर महल ने बॉबी रूड को हराया
youtube-cover


बिग ई, जिम्मी उसोज को ब्लजिन ब्रदर्स ने हराया

youtube-cover


नेओमी को कार्मेला ने हराया

youtube-cover


केविन ओवंस और सैमी जेन ने शेन मैकमैहन को पीटा

youtube-cover