इस हफ्ते रॉ में नजर आ सकते हैं स्मैकडाउन लाइव के कई सुपरस्टार

Allwrestlingnews के अनुसार अफवाहें ये सामने आई है कि, इस हफ्ते रॉ में स्मैकडाउन लाइव के कई रैसलर्स का टैलेंट देखने को मिल सकता है। यानि की स्मैकडाउन के कई सुपरस्टार रॉ में फाइट करते हुए नजर आएंगे। अंदाजा ये लगाया जा रहा है कि, ये घोषणा 19 जनवरी को होने वाले रॉयल रंबल की तैयारियों को लेकर की गई है। क्योंकि रॉयल रंबल रैसलमेनिया के बाद सबसे बड़ा इवेंट माना जाता है, और WWE इस इवेंट को बड़ा बनाना चाहता है। सभांवना ये भी है कि, इस बार सोमवार को होने वाला स्मैकडाउन लाइव इवेंट नहीं होगा। WWE इस बार रॉयल रंबल को बड़ा इवेंट बनाने के लिए कोई भी मौका नहीं गंवाना चाहता है। रॉयल रंबल वो जगह है, जहां के बाद रैसलमेनिया की शुरूआत होगी, और ये भी सही है कि, रॉयल रंबल की तैयारियों के लिए साल के पहले शो से ही मुकाबले शुरू हो जाएंगे। वैसे इस हफ्ते के रॉ में गोल्डबर्ग भी नजर आएंगे। इसके अलावा अभी तक रॉयल रंबल में गोल्डबर्ग और लैसनर के मैच के अलावा अन्य किसी WWE के मैच की घोषणा नहीं हुई है। रॉयल रंबल के हिसाब से देखा जाए तो, अगर इसे हफ्ते रॉ में स्मैकडाउन के सुपरस्टार नजर आते है तो ,ये सभी के लिए लाभदायक होगा। यहां पर कई सुपरस्टार एक दूसरे के खिलाफ लड़ते हुए नजर आएंगे। हम उम्मीद करते हैं कि, इस हफ्ते रॉ से रॉयल रंबल के लिए तैयारियां शुरू हो जाएंगी। रॉयल रंबल में 4 हफ्तों से कम का समय बचा हुआ है, और WWE ये कोशिश करेगा की इस इवेंट का जमकर प्रचार किया जाए। इसके लिए हमें कुछ सरप्राइज भी देखने को मिल सकते है। अफवाहें ये भी है कि, अगले कुछ हफ्तों में अंडरटेकर और शॉन माइकल रॉ में नजर आ सकते है। रॉयल रंबल से पहले अब हर शो में कुछ नया देखने को मिल सकता है। जिसका असर रॉयल में भी दिखेगा। रॉयल रंबल के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में WWE ने इस इवेंट को बड़ा बनाने के लिए इसका प्रमोशन करना शुरू कर दिया है। अगले कुछ हफ्ते WWE फैंस के लिए काफी महत्वपूर्ण रहेंंगे, साथ ही अगले चार हफ्तों में काफी कुछ तमाशा भी देखने को मिल सकता है।

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications