इंजरी से जूझ रहे दिग्गज सुपरस्टार की हुई सर्जरी, जल्द रिंग में आकर करेगा धमाका

स्मैकडाउन लाइव की दिग्गज सुपरस्टार टमिना काफी दिनों से कंधे की चोट की वजह से बाहर चल रही है। रॉयल रंबल में वो नजर आई थी लेकिन उसके बाद वो नजर नहीं आई। हाल ही में उन्होंने कंधे की सर्जरी कराई। और अब जल्द ही वापसी करेंगी। हालांकि कितने दिन उन्हें और लग जाएंगे इसका पता नहीं है लेकिन उनके आने की चर्चाएं अब जोरों पर हैं। साल 2010 के बाद से टमिना WWE में काम कर रही है। और कई बार वो इंजरी की वजह से बाहर हुई है। जैसी उनकी प्रतिभा है उस हिसाब से अभी तक वो काम नहीं कर पाई हैं। साल 2014 में भी वो घुटने की चोट से काफी पीड़ित थी। उन्होंने अपनी घुटने की सर्जरी भी कराई थी। जिसके कारण हमेशा WWE में वो अच्छा काम नहीं कर पाई हैं। प्रोफेशनल रैसलिंग के कई जानकार ने ये कहा था कि वो रॉयल रंबल में इस बार परफॉर्म नहीं कर पाएंगी लेकिन रॉयल रंबल में वो आई थी। और मात्र दो मिनट में एलिनिमेट हो गई थी। लिटा ने उन्हें एलिनिमेट किया था। कंधे की चोट के कारण ही वो यहां ज्यादा परफॉर्म नहीं कर पाई। अफवाहें अब ये सामने आ रही है कि उनकी सर्जरी अच्छे से हो गई हैं। रॉयल रंबल के बाद ही उन्होंने अपनी सर्जरी कराई थी। ये बात अभी कहीं पर भी सामने नहीं आई है कि वो कितने दिनों में सही हो जाएंगी। जैफ हार्डी जिस तरह चोट से जूझ रहे है वैसी ही चोट टमिना को लगी हैं। जैफ हार्डी अक्टूबर से रिंग से बाहर है। और टमिना का भी पिछले कुछ दिनों से ये ही हाल है। वैसे मेडिकल गाइडलाइन की मानें तो इस सर्जरी के बाद 6 से 8 महीने सही होने में लगते हैं। उम्मीद ये ही की जा रही है कि रैसलमेनिया से पहले वो वापस आ जाएंगी।