WWE SmackDown Live में एक और चैंपियनशिप के शामिल होने की उम्मीद

डेली रैसलिंग न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक बैकस्टेज अफवाहें चल रही हैं कि विंस मैकमैहन रॉ और स्मैकडाउन के लिए बराबर चैंपियनशिप रखना चाहते हैं। इसको लेकर सही कारण सामने नहीं आया है, लेकिन दोनों शो में बराबर चैंपियनशिप का मतलब है, दोनों शोज़ को बराबर की अहमियत देना। हालांकि ये चैंपियनशिप स्मैकडाउन लाइव में आएगी, इस बारे में पुख्ता जानकारी नहीं है। पहले का प्लैन सामना आया था कि स्मैकडाउन लाइव का खुद का क्रूजरवेट डिवीजन हो सकता है। लेकिन ये सब रॉ के क्रूजरवेट डिवीजन को मिलने वाले रिस्पॉन्स पर निर्भर करता है। WWE ने पिछले कुछ हफ्तों में क्रूजरवेट डिवीजन को हाइप देने के लिए काफी कुछ किया है। बैकस्टेज सूत्रों की मानें तो विंस मैकमैहन इस डिवीजन को लेकर ज्यादा आशवस्त नजर नहीं आ रहे हैं। विंस कभी भी क्रूजरवेट रैसलिंग के फैन नहीं रहे हैं। एटिट्यूड एरा के दौरान लाइव हैवीवेट डिवीजन काफी बेकार था। सूत्रों की मानें तो विंस मैकमैहन को इस डिवीजन में ज्यादा भरोसा नहीं है। ट्रिपल एच की क्रूजरवेट डिवीजन को आगे बढ़ा रहे हैं। WWE क्रूजरवेट क्लासिक की शानदार सफलता के बाद पूरी तरह से इसे मेन रोस्टर में लाने में जुट गए हैं। रॉ के क्रूजरवेट डिवीजन के लिए काफी सारे नाम तय हो चुके हैं। रिच स्वॉन, टोमैसो सिएम्पा और जॉनी गार्गैनो के नाम शामिल हैं। कुछ स्टार्स जिन्हें सिर्फ CWC के लिए साइन किया गया था, अब उन्हें रॉ के लिए एडवर्टाइज किया जा रहा है। इनमें टी जे पर्किंस, ग्रैन मेटालिक, कैडिरक एलैक्जेंडर और ब्रायन कैंड्रिक जैसे स्टार्स के नाम शामिल हैं। स्मैकडाउन के क्रूजरवेट डिवीजन के लिए कोई भी नाम सामने नहीं आए हैं। उम्मीद की जा सकती है कि क्रूजरवेट क्लासिक से ही कुछ स्टार्स को चुना जाएगा। शॉन मैलुटा, मुस्तफा अली, लिंस डोरैडो जैसे टैलेंटेड स्टार्स को WWE द्वारा साइन किया जाना बाकी है।WWE को जैक सैबर जूनियर को भी साइन करना चाहिए। कोटा ईबुशी कुछ समय के लिए WWE से नहीं जुडेंगे। इसके अलावा ZSJ और ईबुशी ऐसे अंतरराष्ट्रीय नाम हैं, जो क्रूजरवेट डिवीजन का हिस्सा हो सकते हैं। नए स्टार्स को साइन करने के अलावा स्मैकडाउन लाइव के पास कलिस्टो, टायलर ब्रीज, हीथ स्लेटर जैसे अच्छे स्टार हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications