SmackDown Live का हुआ बुरा हाल, विंस मैकमैहन की बढ़ी मुश्किलें

रॉ के बाद अब स्मैकडाउन को भी तगड़ा झटका लगा हैं। इस हफ्ते स्मैकडाउन की व्यूवरशिप मात्र 2.119 मिलियन रही हैं। जबकि पिछले हफ्ते 2.669 मिलियन थी। यानि की इस हफ्ते व्यूवरशिप में 585,000 की बड़ी गिरावट आई हैं। इस हफ्ते ज्यादा फोकस अगले हफ्ते को बिल्ड करने के लिए किया गया। साथ ही सर्वाइवर सीरीज में स्मैकडाउन टीम को लेकर भी यहां पर बहुत कुछ देखने को मिला। शेन मैकमैहन ने सर्वाइवर सीरीज के लिए अपने आप को कप्तान नियुक्त किया। उस टाइम तक रैंडी ऑर्टन ही इसमें शामिल थे। लेकिन शो के अंत तक नाकामुरा और बॉबी रूड इस टीम में शामिल हो गए हैं। बॉबी रूड ने डॉल्फ जिगलर को हराया और वहीं नाकामुरा ने केविन ओवंस को हराया था। स्मैकडाउन का मुकाबला इस बार NBA में होने वाले एस्ट्रोस और डॉडगर्स मैच से था। ये मैच 7 बजे से था। स्मैकडाउन ब्रॉडकास्ट से मात्र 20 मिनट पहले इसकी शुरूआत हुई थी। जब डॉल्फ और बॉबी रूड का मैच चल रहा था। 2.119 मिलियन व्यूवरशिप स्मैकडाउन की बहुत ही कम रही हैं। जून में एक बार 2.072 एक बार व्यूवरशिप आई थी। लेकिन इसके बाद से लगातार ये ऊंची रही हैं। और इस बार की व्यूवरशिप जून के बाद पहली बार कम रही हैं। अगले हफ्ते स्मैकडाउन का एपिसोड नवंबर का पहला होगा। और इसमें सर्वाइवर सीरीज को देखते हुए अभी तक दो मैचों का एलान हो चुका हैं। एजे स्टाइल्स और रूसेव के बीच मैच होगा। जो ये मैच जीतेगा वो सर्वाइवर सीरीज के लिए क्वालिफाइ कर जाएगा। वहीं द उसोज अपना टैग टीम चैंपियनशिप का टाइटल चैड गेबल और शेल्टन बेंजामिन के खिलाफ डिफेंड करेंगे।