पिछले कुछ हफ्तों से स्मैकडाउन में हैवी मशीनरी के ओटिस को रिंग के बाहर और अंदर डॉल्फ जिगलर बहुत सता रहे हैं। मैंडी रोज और ओटिस का प्यार पहले कुछ दिन परवान चढ़ा लेकिन इसके बीच में जिगलर ने खलल डाल दिया था। वैलेंटाइन डे के दिन हुए स्मैकडाउन के एपिसोड में ओटिस और मैंडी रोज के बीच डेट तय की गई थी। लेकिन मैंडी रोज ने यहां पर ओटिस को धोखा दे दिया था। वो पहले से जिगलर के साथ डेट पर गई हुई थी। इसके बाद लगातार स्मैकडाउन के एपिसोड में इन तीनों के बीच कई कारनामे हुए।ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania: 5 पल जब ब्रॉक लैसनर ने शो में धमाकेदार प्रदर्शन कियाइस हफ्ते स्मैकडाउन के एपिसोड में बड़ा खुलासा अब इस स्टोरीलाइऩ में देखने को मिला। और ये खुलासा मैंडी रोज की बेस्ट फ्रैंड और पार्टनर ने किया। मैंडी रोज और ओटिस के बीच में खलल डालने का काम सोन्या डेविल ने किया था। वीडियो फुटेज के जरिए इस चीज को दिखाया गया और इसका खुलासा किया गया। सोन्या डेविल ने ही जिगलर को मैंडी रोज के साथ आऩे को कहा था। सोन्या डेविल इसके बाद मैंडी को समझाने बैकस्टेज गई लेकिन मैंडी रोज काफी चौंक गई थी कि उनकी दोस्त ने उनके साथ ऐसा किया। Why did you do it @SonyaDevilleWWE 😓??? #SmackDownonFox #SmackDown pic.twitter.com/LZZBwOp8jW— Sportskeeda Wrestling (@SKProWrestling) April 4, 2020👀👀👀👀👀#SmackDown pic.twitter.com/wfnJX84dG8— WWE (@WWE) April 4, 2020ओटिस और डॉल्फ जिगलर के मैच का ऐलान रेसलमेनिया के लिए पहले ही कर दिया गया था। लेकिन अब मैंडी रोज और सोन्या डेविल के बीच में भी दरार पड़ गई है। जो भी ओटिस और मैंडी के बीच में हुआ उसकी जिम्मेदार सोन्या डेविल ही थीं। मैंडी रोज की इस समय सबसे अच्छी दोस्त सोन्या डेविल हैं। लेकिन अब जल्द ही ये दोस्ती दुश्मनी में बदल जाएगी। और आगे इनके बीच मैच होने की उम्मीदें हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं