WWE फैंस के लिए एक बार फिर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। WWE ने स्मैकडाउन (SmackDown) सुपरस्टार टोनी स्टॉर्म (Toni Storm) को रिलीज कर दिया है। Fightful ने सबसे पहले इस खबर पर मुहर लगाई। सूत्रों के मुताबिक टोनी स्टॉर्म ने खुद अपने रिलीज की मांग की थी। टोनी के रिलीज होने का कारण अभी तक पूरी तरह सामने नहीं आया है। कुछ दिन पहले उन्होंने मेन रोस्टर में ज्यादा मौका ना दिए जाने का आरोप भी WWE के ऊपर लगाया था। Sean Ross Sapp of Fightful.com@SeanRossSappFightful has been informed Toni Storm is gone from WWE.2:06 AM · Dec 30, 202188621451Fightful has been informed Toni Storm is gone from WWE.WWE ने SmackDown सुपरस्टार टोनी स्टॉर्म को किया रिलीजइस साल जुलाई में टोनी स्टॉर्म ने मेन रोस्टर में एंट्री की थी। SmackDown में आकर उन्होंने जेलिना वेगा को हराया था। साल 2018 में Mae Young Classic टूर्नामेंट में भी टोनी ने हिस्सा लिया था। इस टूर्नामेंट को टोनी ने ही जीता था। टोनी स्टॉर्म इस समय SmackDown विमेंस टाइटल पिक्चर में शामिल थी। पिछले हफ्ते फ्लेयर के साथ उनका शानदार चैंपियनशिप मैच भी हुआ था। हालांकि इस मैच में टोनी को हार का सामना करना पड़ा था। टोनी ने इस मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया था। 28 दिसंबर को वाशिंगटन डीसी में WWE का लाइव इवेंट हुआ था। यहां भी टोनी स्टॉर्म ने मैच लड़ा था। SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए हुए ट्रिपल थ्रेट मैच में वो शामिल थी। अचानक उनके रिलीज होने की खबर से सभी चौंक गए है। टोनी को लेकर इतना बड़ा फैसला क्यों लिया गया ये किसी को नहीं पता। ब्लू ब्रांड में इस समय टोनी स्टॉर्म अच्छा काम कर रही थीं। उनके जाने से जरूर कंपनी को नुकसान होगा। WWE ने अभी तक टोनी को लेकर कोई बड़ा बयान नहीं दिया है। जल्द ही बड़ा स्टेटमेंट WWE द्वारा आ सकता है। टोनी स्टॉर्म भी अपने रिलीज को लेकर जल्द ही बयान देंगी। इसके बाद ही कई चीजें क्लियर हो जाएंगी। ऐसा लग रहा था कि Day 1 पीपीवी में भी टोनी स्टॉर्म को चैंपियनशिप मैच मिलेगा लेकिन अब ये नहीं हो पाएगा। WWE ने पिछले कुछ महीनों से टोनी को पुश देना शुरू किया था। कुछ दिन से टोनी स्टॉर्म नाराज जरूर नजर आईं। हालांकि उनकी नाराजगी का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया।