इस बार स्मैकडाउन टीवी रेटिंग्स ने बनाए नए रिकॉर्ड

ऐसा कम ही होता है की स्मैकडाउन कोई रिकॉर्ड बनाए, लेकिन इस बार की स्मैकडाउन ने सही में रिकॉर्ड बना दिया है। आपको बता दें की ये रिकॉर्ड अच्छा नहीं काफी बुरा है, और वो है सबसे कम टीवी रेटिंग्स का। USA नेटवर्क पर आने के बाद स्मैकडाउन इतिहास की ये सबसे कम रेटिंग्स है। इस बार स्मैकडाउन को 1.996 मिल्यन लोगों ने टीवी पर देखा। जो पिछली बार से 8% कम है। पिछली बार 2.169 मिल्यन लोगों ने स्मैकडाउन को देखा था। ब्रैंड स्पिलट होने की खबर के बाद से ही ऐसा लग रहा है की WWE बस इसी चीज़ पर ध्यान दे रही है की किसको कौन सा ब्रैंड दिया जाए, इसी चक्कर में प्रतीत होता है की वो शो पर ध्यान देना भूल गए हैं। सभी बुकिंग काफी बुरी हो रही हैं। सैथ रॉलिन्स और रोमन रेन्स दिख नहीं रहे हैं। वो अरेना में आए भी पर डार्क मेन इवैंट में, जिसे कोई टीवी पर नहीं देख पाता है। निश्चित ही ये WWE के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि ब्रैंड स्पिलट होने में अभी समय है, और अगर इस पर काम नहीं किया गया तो स्मैकडाउन की इमेज और भी खराब हो सकती है, फिर कोई बड़ा स्टार यहाँ जाने से बचना भी चाहेगा।

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now