SmackDown के जबरदस्त एपिसोड के बाद फैंस की ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं

Ankit
नाकामुरा की किक
नाकामुरा की किक

इस हफ्ते स्मैकडाउन का अच्छा शो था। आगाजा इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप से हुआ जबकि अंत में एक धमाकेदार टैग मैच देखने को मिला। विमेंस चैंपियन बेली ने काफी अच्छा प्रोमो कट किया। वहीं निकी क्रॉस ने मुकाबला जीतकर बड़ा मौका हासिल किया। कुल मिलाकर फैंस को ये शो काफी पंसद आया है।

चलिए नजर डालते हैं कि फैंस ने स्मैकडाउन के इस शो के बाद ट्विटर पर क्या बोला-

(अच्छा शो, जबरदस्त क्राउड। रोमन रेंस और ओटिस ने रिंग में काफी अच्छी चीज़ें की)

(बेली और डेनियल ब्रायन ही स्मैकडाउन में अच्छे थे)

(रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन को जीत की बधाई)

(शुरुआत में नाकामुरा पूरे ताकतवर दिख रहे थे लेकिन अंत में वो कमजोर दिखे। ये क्या किया स्मैकडाउन में उनके साथ, बहुत बेकार)

(डेनियल ब्रायन को फिर से चैंपियन बनाओ)

(क्या सैमी जेन चोटिल? तो वो क्यों नहीं लड़ रहे हैं?)

(अब और नहीं अच्छी बेली चाहिए अब बुरी बेली का वक्त आ गया है)

(ऐसा नहीं लग रहा कि ये कोई ए-शो है)

(डेनियल ब्रायन के रुप में रोमन रेंस को एक दोस्त मिल गया।)

(स्मैकडाउन में ये नए कैमरा एंगल काफी अच्छे हैं।)

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by Ankit
App download animated image Get the free App now