इस बार स्मैकडाउन की टीवी रेटिंग्स कैसी थी?

19 जुलाई को हुए ड्राफ्ट में स्मैकडाउन ने टीवी व्यूवरशिप में अपने ही कई साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए। उसके बाद हुई रॉ भी कई मायनों में बड़ी रही, एक तरफ फिन बैलर को बड़ा पुश मिला। वहीं रोमन रेन्स का स्ट्रगल अब भी जारी है। इस बार स्मैकडाउन में सबसे बड़ी घटना हुई डॉल्फ ज़िगलर का WWE चैंपियनशिप के लिए नंबर 1 कंटेंडर बनना। उन्होने 6 लोगों के मैच में जॉन सीना और एजे स्टाइल्स को मिलाकर कई बड़े स्टार्स को हराया। इतना एक्शन होने के बाद इस बार की स्मैकडाउन की टीवी रेटिंग्स कैसी रही? क्या ये पहले से बढ़ी या कुछ कम हुई? इसका जवाब है इस बार व्यूवरशिप में थोड़ी कमी आई। इस बार 2.743 मिल्यन लोगों ने स्मैकडाउन को टीवी पर देखा, जो पिछली बार से 14% कम है। पिछली बार 3.170 मिल्यन लोगों ने स्मैकडाउन को टीवी पर देखा था। पिछली बार ब्रैंड स्पिलट स्मैकडाउन लाइव में ही हुआ था शायद इसलिए कई लोगों ने एक साथ WWE का रुख दिया, लेकिन 14% की कमी आना भी काफी बड़ी बात है। क्योंकि अब WWE ने अपना साल का सबसे बड़ा दाव खेल लिया है। अब निश्चित ही सारा प्रैशर स्मैकडाउन के बॉस शेन मैकमैहन और मैनेजर डेनियल ब्रायन पर होगा।

youtube-cover
Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now