इस बार SmackDown टीवी रेटिंग्स ने तोड़े रिकॉर्ड्स

पिछले कुछ महीनो में आपने कितनी बार सुना है की WWE स्मैकडाउन ने कोई बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है? शायद एक बार भी नहीं, हाँ ये ज़रूर हो रहा था की स्मैकडाउन की रेटिंग्स लगातार गिर रही थी। पर कभी भी इसके बढ़ने की खबर नहीं आई, लेकिन इस बार स्मैकडाउन ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस बार की लाइव स्मैकडाउन को 3.170 मिल्यन लोगों ने टीवी पर देखा, जो पिछली बार से 53% ज़्यादा है। पिछलिए बार 2.068 मिल्यन लोगों ने टीवी पर देखा था। फरवरी 2014 से ज़्यादा सबसे ज़्यादा दर्शक कल स्मैकडाउन में थे। इसके साथ स्मैकडाउन ने एक और कमाल भी किया। इस बार स्मैकडाउन को रॉ के बराबर ही दर्शक मिले। जो WWE के लिए भी बड़ी बात है। कल WWE का एतिहासिक दिन था, और इस दिन को खास बनाने के लिए WWE पूरी तैयारी की थी। उनकी तैयारी और और इस बड़े दिन का रिज़ल्ट भी रेटिंग्स के रूप में अच्छा आया है। अब देखने वाली बात ये होगी की WWE आगे इस मोमेंट को कैसे बढ़ाती है, उन्हे निश्चित ही कुछ ना कुछ नया करते रहना होगा, वरना लोगों को बोर होने में भी टाइम नहीं लगता। स्टोरीलाइन में कुछ बदलाव करके WWE लोगों के इंटरेस्ट को कायम रख सकती है। सबसे ज़रूरी है की उन स्टार्स को अच्छे मौके मिलें जो काफी सालों से खुद को हर स्टेज पर साबित कर रहे हैं। वरना इतने बड़े इवैंट का फायदा ज़्यादा दिनों तक नहीं चलता दिखाई देगा।

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now