ऑफ एयर होने के बाद SmackDown में क्या हुआ?

Enter caption

इस हफ्ते की स्मैकडाउन काफी शानदार रही। केविन ओवेेंस ने जबरदस्त वापसी की। विंस मैकमैहन ने सभी को एक बार फिर चौंका दिया। उन्होंने कोफी किंग्सटन को हटाकर केविन ओवेंस को डेनियल ब्रायन का प्रतिद्वंदी घोषित कर दिया। पिछले हफ्ते कोफी किंग्सटन और डेनियल ब्रायन के मैच का एलान फास्टलेन पीपीवी में WWE चैंपियनशिप के लिए किया गया था। लेकिन अब ये उल्टा हो गया है। इसके अलावाल हार्डी ब्वायज ने शानदार वापसी की। मैड हार्डी ने काफी अच्छे शेप में वापसी कर तहलका मचा दिया।

Ad

लेकिन स्मैकडाउन ऑफ एयर होने के बाद फैंस को एक जबरदस्त टाइटल मैच देखने को मिला। रैसलमेनिया का लगभग रीमैच यहां सामने आया।

रैसलमेनिया 34 में असुका ने स्मैकडाउऩ विमेंस चैंपियनशिप के लिए शार्लेट फ्लेयर को चुनौती दी थी। शार्लेट फ्लेयर ने यहां असुका को हराकर अपना टाइटल डिफेंड किया था और असुका की विनिंग स्ट्रीक को तोड़ दिया था। पिछले साल टीएलसी में असुका ने स्मैकडाउऩ विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा किया। ट्रिपल थ्रैट मैच में बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर को हराया था। हालांकि इस मैच में रोंडा राउजी ने दखलअंदाजी की थी।

स्मैकडाउन ऑफ एयर होने के बाद असुका ने इस बार शार्लेट फ्लेयर के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड किया। ये रैसलमेनिया 34 का रीमैच था। फैंस ने इस मैच को सबसे शानदार मैच बताया। इस मैच में असुका ने जीत हासिल की। फैंस ने इस मैच की बहुत तारीफ की। पहले असुका का सैगमेंट मैंडी रोज के साथ स्मैकडाउन में था। लेकिन ये सैगमेेंट कैसिंल कर दिया गया।

रैसलमेनिया 35 से पहले अब अंतिम पीपीवी फास्टलेन होगा। असुका अब फास्टलेन में मैंडी रोज के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड करेंगी। शार्लेट फ्लेयर का कोई प्लान अभी फास्टलेन के लिए तय नहीं किया गया है। रैसलमेनिया की तैयारियां भी यहां से शुरू हो गई है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications