क्या ब्रैंड स्पलिट के बाद स्मैकडाउन 3 घंटे का शो होगा ?

हर दिन के साथ साथ WWE ऑऩलाइन नेटवर्क और केबल टीवी में दर्शकों की तादाद में इजाफा हो रहा है। जिससे WWE पर दबाव पड़ रहा है कि वो क्वालिटी कंटेंट बनाए। बहुत लंबे समय से रैसलिंग की दुनिया में सिर्फ WWE का ही राज रहा है। मनडे नाइट रॉ 3 घंटे का शो जाता है। ब्रैंड स्पलिट के बाद स्मैकडाउन भी लाइव ही जाया करेगा। लेकिन इसकी वजह से फैंस के दिलों में ये सवाल उठ रहे हैं कि क्या स्मैकडाउन भी रॉ की तरह ही 3 घंटे का शो होगा। रैसलिंग के जानकार डेव मैल्टजर के मुताबिक स्मैकडाउन को 3 घंटे का शो करने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि USA नेटवर्क मंगलवार को लाइव करके ज्यादा पैसे नहीं देगा। अभी स्मैकडाउन की टेपिंग मंगलवार को की जाती है जबकि उसे गुरुवार को प्रसारित किया जाता है। इन सब बातों को देखकर लगता है कि स्मैकडाउन 3 घंटे का शो नहीं होगा, ये 2 घंटे का शो हो सकता है। कुछ फैंस को स्मैकडाउन के 3 घंटे के शो होने से कोई परहेज नहीं होगा। बहुत सारे लोगों का मानना है कि स्मैकडाउन 3 घंटे का होने की वजह से वो उबाऊ हो जाएगा। पहले रॉ 2 घंटे का हुआ करता था, फैंस उसे काफी पसंद करते थे। फैंस फिर से पुराने फॉर्मेट की मांग कर रहे हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications