अगले हफ्ते SmackDown के 1000वें एपिसोड में WWE लैजेंड करेगा शिरकत

Enter caption

PWInside की रिपोर्ट के अनुसार केन स्मैकडाउन लाइव में अगले हफ्ते वापसी को तैयार है। अगले स्मैकडाउन लाइव का 1000वां एपिसोड है। ब्लू ब्रांड इसे सैलिब्रेट करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सुपर शो डाउन ऑस्ट्रेलिया में केन ने वापसी की थी। यहां ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स के साथ उनकी फ्यूड हुई थी। अंडरटेकर और ट्रिपल एच के मुकाबले में टेकर के रिंगकॉर्नर पर केन खड़े थे। इस समय पॉलिटिकल शिड्यूल के कारण केन काफी व्यस्त है। केन अपने भाई अंडरटेकर के लिए काफी लॉयल रहे है।

केन कुछ महीने पहले ही स्मैकडाउन में कई दिनों बाद नजर आए थे। उन्होंने ब्लिजन ब्रदर्स के साथ मुकाबला किया था। केन ने डेनियल ब्रायन के साथ टैग टीम बनाई थी। दोनों ने टीन हैल नो इन दोनों ने मिलकर बनाई थी। हार्पर और रोवन के खिलाफ स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियनशिप का मुकाबला हुआ था। हालांकि टीम नो हैल कुछ ही दिनों के लिए रही थी। इसके बाद केन चले गए थे। ये स्टोरीलाइन फैंस को समझ भी नहीं आई।

रिपोर्ट में ये कहा गया है कि अगले हफ्ते स्मैकडाउन के 1000वें एपिसोड में केन नजर आएंगे। वो रे मिस्टिरियो और एवोल्यूशन को ज्वाइन करेंगे। इनका शो में आना पक्का है।

केन और अंडरटेकर का मुकाबला क्राउन ज्वैल इवेंट में ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स के साथ होगा। ये मैच काफी शानदार होगा। रॉ में ट्रिपल एच औऱ शॉन माइकल्स ने दोनों को चुनौती पेश की है। टैग टीम मैच ये होगा। पहले सोचा गया था सुपर शो डाउन में अंतिम बार ये मुकाबला होगा लेकिन केन और अंडरटेकर ने अंतिम में शॉन माइकल्स और ट्रिपल एच को मारकर इस फ्यूड को और आगे बढ़ा दिया है। फैंस अब इस मैच के इंतजार में है। 2 नवंबर को ये मैच सऊदी अरब में होगा। जहां पिछली बार का इवेंट काफी सफल हुआ था। केन और टेकर फिर से रिंग में साथ नजर आएंगे।

Quick Links