WWE Money in the Bank में Roman Reigns को पिन किए जाने के बाद Solo Sikoa ने किया चौंकाने वाला काम, वीडियो हुआ वायरल

Pankaj
WWE Money in the Bank 2023 में हुई रोमन रेंस की हार
WWE Money in the Bank 2023 में हुई रोमन रेंस की हार

Solo Sikoa: WWE Money in the Bank 2023 के मेन इवेंट में जो हुआ वो किसी ने सोचा नहीं था। इस प्रीमियम लाइव इवेंट के ऑफ-एयर होने के बाद सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) की एक हरकत कई WWE फैंस को आश्चर्यचकित करने वाली रहीं।

इस शो में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ हुआ था। जे उसो ने अंत में रोमन रेंस को पिन करते हुए जीत हासिल की। WWE में 1294 दिन बाद रेंस पिन हुए और ये देखकर सभी चौंक गए थे। रेंस ने रिंगसाइड में गुस्सा दिखाया क्योंकि फैंस लगातार उन्हें बू कर रहे थे। ऑफ-एयर के बाद एक गजब के पल को देखने से फैंस चूक गए, वहां बैठे फैन ने जरूर इसका वीडियो कैद कर लिया।

फुटेज में निराश सोलो सिकोआ को रोमन रेंस और पॉल हेमन के बिना पीछे की ओर जाते हुए दिखाया गया है। ये वीडियो देखकर भी आप हैरानी में पड़ सकते हैं। यूट्यूब पर साझा किए गए एक अन्य फुटेज में रेंस और हेमन भी हार के बाद गुस्से में बैकस्टेज गए।

youtube-cover

youtube-cover

WWE दिग्गज रोमन रेंस की वजह से सोलो सिकोआ को हुआ फायदा

द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन पिछले कुछ समय से मजेदार चल रही है। पहले सैमी ज़ेन चर्चा का विषय रहे और अब द उसोज़ अलग लेवल पर काम कर रहे हैं। सोलो सिकोआ ने जरूर अभी तक रेंस का साथ अच्छे से दिया। आगे जाकर वो भी रेंस के खिलाफ जा सकते हैं। रोमन रेंस और पॉल हेमन के साथ काम करने से सिकोआ को अच्छा फायदा अभी तक मिला। कंपनी ने इस बात के संकेत भी दे दिए है कि आगे जाकर उन्हें तगड़ा पुश दिया जाएगा।

ब्लडलाइन की इस स्टोरी को और भी आगे बढ़ाया जाएगा। SummerSlam 2023 में रेंस और जे उसो के बीच सिंगल्स मुकाबला देखने को मिल सकता है। रोमन रेंस के ऊपर भी अब सभी की नजरें टिकी होंगी। इतनी बड़ी हार के बाद उनकी प्रतिक्रिया क्या रहेगी ये देखने वाली बात होगी। आने वाले कुछ हफ्ते फैंस के लिए मजेदार रहेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment