रोमन रेंस (Roman Reigns) के कजिन भाई सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) का WWE में जलवा जारी है। 205 लाइव और NXT में शायद अब उन्हें रोकना काफी मुश्किल हो गया। विनिंग स्ट्रीक लगातार उनकी जारी है। WWE द्वारा भी उन्हें अच्छा पुश दिया जा रहा है। 205 लाइव में इस हफ्ते भी सोलो सिकोआ ने बड़ी जीत हासिल की। अपने प्रतिद्वंदी को बुरी तरह उन्होंने हराया। 205 Live@WWE205LiveVicious.#205Live @WWESoloSikoa8:59 AM · Dec 11, 202125441Vicious.#205Live @WWESoloSikoa https://t.co/c2wfwhlRzZWWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ की विनिंग स्ट्रीक जारी205 लाइव में इस हफ्ते सोलो सिकोआ का मुकाबला मैलिक ब्लेड के साथ हुआ। सोलो सिकोआ की विनिंग स्ट्रीक अब 5-0 की हो गई है। सोलो सिकोआ ने शुरूआत में ही ब्लेड को धराशाई कर दिया। ब्लेड ने अटैक किया लेकिन सिकोआ ने क्लोथलाइन देकर जवाब दे दिया। ये मैच काफी अच्छा रहा। शुरूआत में लगा था कि सिकोआ आराम से जीत जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सिकोआ को अपने ड्रापकिक से ब्लेड ने काफी परेशान किया। ब्लेड ने जबरदस्त ड्रापकिक मारकर सिकोआ को कवर किया लेकिन वो बच गए। इसके बाद सिकोआ ने अपना असली रूप दिखा। सिकोआ ने लगाातर ब्लेड पर अटैक किया। इसके बाद शानदार फिनिशिंग मूव लगातार बड़ी जीत हासिल कर ली।सिकोआ ने कुछ महीने पहले ही WWE के NXT ब्रांड में डेब्यू किया था। डेब्यू के बाद से काफी अच्छा काम सिकोआ ने अभी तक किया। फैंस की नजरों में अब वो पूरी तरह आ गए। NXT में भी उनकी जीत का सिलसिला जारी है। फैंस भी लगातार उन्हें चीयर कर रहे हैं। सिकोआ की विनिंग स्ट्रीक जारी रहेगी तो फिर जल्द ही उन्हें बड़ी स्टोरीलाइन में शामिल किया जाएगा। NXT चैंपियनशिप के लिए भी वो जा सकते हैं।जिस अंदाज में सिकोआ परफॉर्म कर रहे हैं उससे लग रहा है कि वो अगले साल मेन रोस्टर में भी एंट्री कर लेंगे। मेन रोस्टर में अगर वो आएंगे तो फिर द ब्लडलाइन का साथ उन्हें मिल जाएगा। रोमन रेंस के साथ मिलकर सिकोआ के भाई द उसोज ने अभी तक अच्छा काम किया है। सिकोआ को भी इस चीज़ का फायदा मिल सकता है। खैर अब देखना होगा कि सिकोआ की विनिंग स्ट्रीक कौन खत्म करेगा।WWE@WWESLAM shut goes the door on @MalikBladeWWE with a huge clothesline from @WWESoloSikoa! #205Live8:56 AM · Dec 11, 202124752SLAM shut goes the door on @MalikBladeWWE with a huge clothesline from @WWESoloSikoa! #205Live https://t.co/n7Wsjeyjm5