रोमन रेंस के कजिन भाई सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) का WWE में विनिंग स्ट्रीक जारी है। इस हफ्ते 205 लाइव के मेन इवेंट में भी सोलो सिकोआ ने जबरदस्त मैच लड़ा। अपने प्रतिद्वंदी को बिल्कुल भी मौका सोलो सिकोआ ने नहीं दिया। सोलो सिकोआ का मैच इस हफ्ते रू फेंग साथ हुआ था। सोलो सिकोआ ने आसानी से जीत इस मैच में हासिल कर ली।WWE@WWE.@WWESoloSikoa and #RuFeng trade vicious strikes on #205Live.8:54 AM · Dec 25, 202136064.@WWESoloSikoa and #RuFeng trade vicious strikes on #205Live. https://t.co/OhPQw9nWg7WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ ने मेन इवेंट में जीता मैचकुछ महीने पहले WWE NXT में सोलो सिकोआ ने डेब्यू किया था। इसके बाद से NXT और 205 लाइव में अभी तक सोलो सिकोआ को हार का सामना नहीं करना पड़ा है। अपने प्रतिद्वंदियों को पूरी तरह सोलो सिकोआ ने धराशाई किया है।सोलो सिकोआ और रू फेंग के बीच इस बार मेन इवेंट में काफी अच्छा मैच हुआ। सिकोआ ने शुरूआत में ही फेंग के ऊपर जबरदस्त अटैक कर दिया था। फेंग ने भी कुछ देर बाद वापसी की लेकिन वो सिकोआ को हरा नहीं पाए। सिकोआ ने मैच के अंत में जबरदस्त स्पलैश देकर फेंग को नीचे गिरा दिया। सिकोआ ने इसके बाद पिन करते हुए शानदार जीत इस मैच में हासिल कर ली।सिकोआ का WWE रन इस समय शानदार चल रहा है। WWE ने भी सिकोआ को अभी तक अच्छे से बिल्ड किया है। NXT में भी दमदार प्रदर्शन सिकोआ कर रहे हैं। ये देखकर रोमन रेंस और द उसोज काफी खुश हो रहे होंगे। सिकोआ की मेन रोस्टर में भी जल्दी एंट्री हो जाएगी। लग रहा है कि WWE ने उनके लिए खास प्लान तैयार किया है। फैंस भी सिकोआ को बहुत ज्यादा चीयर कर रहे हैं। इस हफ्ते भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला।सोलो सिकोआ ने WWE में एकदम परफेक्ट रेसलर बनकर एंट्री की है। उनके मूव्स काफी कमाल लग रहे हैं। रिंग में जबरदस्त एक्शन वो दिखा रहे हैं। NXT में भी अभी तक वो पूरी तरह हावी रहे हैं। अब देखना होगा कि आगे सिलो सिकोआ का रन कैसा चलता है। NXT टाइटल पिक्चर में भी जल्द ही सोलो सिकोआ की एंट्री हो सकती है। उम्मीद है कि WWE जल्द ही उन्हें बड़ा पुश देगा।