रोमन रेंस (Roman Reigns) के कजिन भाई सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) WWE में जबरदस्त काम कर रहे हैं। कुछ महीने पहले NXT में उन्होंने डेब्यू किया था और तब से वो अभी तक एक भी मैच नहीं हारे हैं। 205 लाइव और NXT में उनका जलवा जारी है। इस हफ्ते NXT में भी दमदार प्रदर्शन उन्होंने किया और अपने प्रतिद्वंदी सैंटोस इस्कोबार को धराशाई कर दिया।WWE NXT में सोलो सिकोआ ने बड़ी जीत हासिल कीसोलो सिकोआ लगातार अपने प्रतिद्वंदियों को धराशाई कर रहे हैं। अभी तक किसी को भी उन्होंने जीतने का मौका नहीं दिया। सिकोआ को फैंस का भी अच्छा समर्थन मिल रहा है। रिंग में आते ही सिकोआ को फैंस जबरदस्त अंदाज में चीयर करते हैं।NXT के शो में इस हफ्ते सैंटोस इस्कोबार और लिगाडो डेल फैंटासामा बैकस्टेज बहस कर रहे थे। इस दौरान सोलो सिकोआ वहां से गुजरे। इस्कोबार ने इसके बाद सिकोआ से बड़ी बात कह दी। सिकोआ काफी गुस्से में आ गए थे। इस्कोबार ने सोलो सिकोआ को उनके फैमिली बिजनेस में दखल देने के लिए माफी मांगने को कह दिया। सिकोआ ने ज्यादा कुछ नहीं बोला और सीधे इस्कोबार को मैच के लिए चैलेंज कर दिया।शो में सोलो सिकोआ का मुकाबला इसके बाद सैंटोस इस्कोबार से देखने को मिला था। ये मैच काफी अच्छा रहा। दोनों ने काफी एक्शन इस मैच में दिखाया। फैंस सिकोआ को चीयर कर रहे थे। लिगाडो डेल फैंटासामा ने इस मैच में सिकोआ का ध्यान भटकाने की कोशिश की लेकिन वो नाकाम रहे। मैच का अंत भी काफी रोचक रहा। जायोन क्विन रिंग में आए और इस्कोबार ने उनके ऊपर डाइव लगा दी। सिकोआ ने इसका पूरा फायदा उठाया। सिकोआ ने रिंग में इस्कोबार को फ्रॉग स्पैलश देते हुए ये मैच जीत लिया।WWE@WWE.@WWESoloSikoa picks up a HUGE statement victory over @EscobarWWE on #WWENXT!7:59 AM · Dec 29, 20211367202.@WWESoloSikoa picks up a HUGE statement victory over @EscobarWWE on #WWENXT! https://t.co/xMwZp4SiXMसोलो सिकोआ का WWE रन बहुत ही जबरदस्त चल रहा है। WWE द्वारा जल्द ही उन्हें बड़ा पुश भी दिया जाएगा। डेब्यू के बाद से अभी तक एक भी मैच वो नहीं हारे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि WWE ने उनके लिए बड़ा प्लान तैयार किया है। अगले साल मेन रोस्टर में भी उनकी एंट्री हो सकती है।