WWE Raw में Roman Reigns के भाई ने कैरेक्टर को ब्रेक करते हुए जीता दिल, हॉल ऑफ फेमर को हराने के बाद कहा थैंक्यू

Pankaj
WWE Raw में हुआ शानदार मुकाबला
WWE Raw में हुआ शानदार मुकाबला

Solo Sikoa: WWE Raw के एपिसोड में इस हफ्ते हॉल ऑफ फेमर रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के बीच जबरदस्त मैच हुआ। सभी को चौंकाते हुए इस मुकाबले में सिकोआ ने जीत हासिल की। खैर कुछ फैंस ने सिकोआ का कैरेक्टर ब्रेकिंग मोमेंट नहीं देखा होगा। उन्होंने रे को पिन करने के बाद उन्हें थैंक्यू कहा।

Ad

द ब्लडलाइन का जलवा इस समय चल रहा हैं। खासतौर पर सोलो सिकोआ को पुश दिया जा रहा है। लगातार वो जीत हासिल कर रहे हैं। रे मिस्टीरियो जैसे दिग्गज को हराकर उन्होंने अपने करियर में एक और उपलब्धि हासिल की। सिकोआ और रे ने फैंस को अच्छा मैच दिया। इस मैच में दोनों सुपरस्टार्स ने कुछ अच्छे मूव्स लगाए। सिकोआ को जरूर रे से बहुत कुछ सीखने को मिला होगा। मैच के अंत में सिकोआ ने रे को समोअन स्पाइक लगाया और पिन करते हुए जीत हासिल की।

मैच के अंत में सिकोआ ने रे को धन्यवाद कहा, इस पर बहुत लोगों की नज़र भी पड़ी होगी। अब आप समझ सकते हैं कि सोलो ने ऐसा क्यों कहा होगा। सोलो को भी पता है कि रे को हराना बहुत बड़ी बात उनके लिए है।

Ad

सिकोआ ने पिछले हफ्ते मैट रिडल और केविन ओवेंस को भी हराया था। द ब्लडलाइन में रहकर वो अच्छा काम कर रहे हैं। उनका कैरेक्टर बहुत ही अलग नज़र आ रहा है। कंपनी ने इस बात के संकेत दे दिए है कि उन्हें फ्यूचर में तगड़ा पुश दिया जाएगा।

WWE Backlash 2023 का हिस्सा रोमन रेंस नहीं होंगे

WWE Backlash 2023 में अब बहुत बड़ा मैच होगा। केविन ओवेंस, सैमी ज़ेन और मैट रिडल का मुकाबला द उसोज़ और सोलो सिकोआ के साथ होगा। इस मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा। इस प्रीमियम लाइव इवेंट का हिस्सा रोमन रेंस नहींं होंगे। हालांकि उनकी नजरें अपने भाइयों पर जरूर होंगी। वो जरूर चाहेंगे कि द ब्लडलाइन की जीत हो। द उसोज़ के पास भी केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन से बदला लेने का ये अच्छा मौका होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications