WWE Smackdown में अपने सगे भाइयों को धोखा देकर Roman Reigns का साथ देने के बाद Solo Sikoa की प्रतिक्रिया सामने आई

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Solo Sikoa: WWE Smackdown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। मेन इवेंट में द ब्लडलाइन (The Bloodline) की स्टोरीलाइन जारी रही। इस बार तो और भी बवाल देखने को मिला। रोमन रेंस (Roman Reigns) एक अलग ही अंदाज में नज़र आए। सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने भी इस बार जिमी उसो को समोअन स्पाइन देकर सभी को चौंका दिया। अब उनकी पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।

WWE Smackdown में रोमन रेंस के सैगमेंट में द उसोज़ ने दखलअंदाजी की। रेंस ने जे उसो को जिमी उसो को किक मारने के लिए कहा। हालांकि उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके बाद जिमी ने रेंस के ऊपर आरोप लगाए। सिकोआ भी द उसोज़ की तरफ आ गए। जिमी ने रोमन को धक्का भी दिया। जिमी ने उन्हें एक बार फिर हाथ मिलाने के लिए कहा लेकिन रेंस ने मना कर दिया।

इसके बाद सोलो सिकोआ ने रेंस का साथ देते हुए जिमी पर अटैक कर दिया। ये देखकर जे उसो भी चौंक गए थे। ट्विटर पर सोलो सिकोआ ने ब्लड का इमोजी बनाकर अंत तक वफादारी लिखा। इसके जरिए उन्होंने संकेत दे दिए है कि वो हमेशा रेंस का ही साथ देंगे।

WWE Night of Champions में Roman Reigns को मिला था धोखा

WWE Night of Champions में कुछ दिन पहले जिमी उसो ने रोमन रेंस को दो सुपरकिक मारकर धोखा दिया था। इस बार रेंस ने अपना बदला लिया। हालांकि अब ये स्टोरी और भी मजेदार हो गई है। आने वाले कुछ हफ्तों में बहुत कुछ देखने को मिलेगा।

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि द उसोज़ का मुकाबला रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के साथ होगा। ऐसा हुआ तो फिर फैंस को मजा आएगा। सिकोआ भी एक अलग रोल में इस समय नज़र आ रहे हैं। WWE ने जरूर उनके लिए भी कुछ ना कुछ बड़ा प्लान जरूर बनाया होगा। अब देखना होगा कि जे और जिमी का अगला कदम रोमन और सिकोआ के लिए क्या होगा। आने वाले कुछ हफ्ते फैंस के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment