WWE NXT में रोमन रेंस (Roman Reigns) के कजिन भाई सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) का जलवा जारी है। लगातार उनकी विनिंग स्ट्रीक चल रही है। इस हफ्ते भी सोलो सिकोआ ने बहुत ही शानदार और खतरनाक मैच लड़ा। सिकोआ ने एक बार फिर अपने प्रतिद्वंदी को ढेर कर दिया। ये जीत उनके लिए बहुत बड़ी रही। डेब्यू के बाद से NXT में वो अभी तक एक भी मैच नहीं हारे। WWE NXT में इस हफ्ते सोलो सिकोआ और बोआ के बीच हुआ जबरदस्त मैचपिछले साल WWE NXT में सोलो सिकोआ ने डेब्यू किया था। डेब्यू के बाद से ही फैंस ने उन्हें काफी चीयर किया। WWE ने भी उनके लिए काफी अच्छा प्लान तैयार किया है। सिकोआ ने अपने प्रतिद्वंदियों को अभी तक कोई मौका नहीं दिया। हर हफ्ते वो शानदार काम कर रहे हैं। फैंस सिकोआ का ये एक्शन देखकर काफी खुश भी लग रहे हैं। इस हफ्ते NXT में सोलो सिकोआ और बोआ के बीच नो DQ फॉल्स काउंट एनीवेयर मैच देखने को मिला था। इस मैच का ऐलान पहले ही कर दिया गया था। ये काफी खतरनाक मैच रहा। बोआ ने इस मैच की शुरूआत में ही सिकोआ के ऊपर अटैक कर दिया था। सिकोआ ने बहुत जल्द ही इस मैच में अपना कंट्रोल हासिल कर लिया था। दोनों सुपरस्टार्स ने फैंस को बहुत ही अच्छा मैच दिया। इस मैच को देखकर फैंस भी जरूर खुश हुए होंगे। मैच के दौरान स्टील चेयर्स, टेबल और लैडर का बहुत प्रयोग हुआ। रिंग के अलावा बैकस्टेज में भी दोनों सुपस्टार्स ने काफी बवाल मचाया। अंत में सोलो सिकोआ ने बोआ को टेबल पर शानदार फ्रॉग स्पलैश देते हुए मैच जीत लिया। WWE@WWESOLO. SIKOA.#WWENXT @WWESoloSikoa7:14 AM · Jan 26, 20221271230SOLO. SIKOA.#WWENXT @WWESoloSikoa https://t.co/lKhXVLLbdqसिकोआ इस समय बहुत ही जबरदस्त काम कर रहे हैं। अगर ऐसा ही प्रदर्शन उनका रहा तो जल्द ही उनकी एंट्री मेन रोस्टर में हो जाएगी। NXT में अभी तक सिकोआ का रन बहुत ही जबरदस्त रहा। मेन रोस्टर में आने के बाद भी वो द उसोज और रोमन रेंस के साथ काम करते हुए नजर आ सकते हैं। WWE ने जरूर इस चीज़ का प्लान फ्यूचर के लिए किया होगा।