WWE Raw में Roman Reigns के भाई ने Hall of Famer को किया धराशाई, जीता जबरदस्त मुकाबला

Ujjaval
WWE में रे मिस्टीरियो की बड़ी हार हुई
WWE में रे मिस्टीरियो की बड़ी हार हुई

Solo Sikoa vs Rey Mysterio: WWE रॉ (Raw) की शुरुआत में जबरदस्त तरीके से बवाल मचा। सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) और रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) के बीच एक सिंगल्स मैच देखने को मिला और दोनों ने काफी ज्यादा प्रभावित किया। सोलो को एक बड़ी जीत मिली। उन्होंने यह काम एक डील के तहत किया था।

Ad

Raw की शुरू में फैंस को बड़ा सरप्राइज किया। द ब्लडलाइन और जजमेंट डे का कंफ्रंटेशन देखने को मिला। यहां दोनों के बीच डील हुई। उसोज़ और सोलो सिकोआ ने बैड बनी और रे मिस्टीरियो को संभालने का निर्णय लिया। जजमेंट डे को ब्लडलाइन के दुश्मन केविन ओवेंस, सैमी ज़ेन और मैट रिडल की हालत खराब करनी थी।

Ad

रे मिस्टीरियो ने सैगमेंट के तुरंत बाद एंट्री की और सोलो सिकोआ के खिलाफ उनका सिंगल्स मैच हुआ। इस मैच में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला। मिस्टीरियो ने अपने अनुभव का उपयोग करके शानदार इन-रिंग एक्शन दिखाया। साथ ही सोलो सिकोआ ने तगड़े मूव्स का प्रदर्शन किया। दोनों ही रेसलर्स को रिंग में पर्याप्त समय मिला।

रे मिस्टीरियो के 619 और स्प्लैश पर सिकोआ ने किकआउट किया था और इसे देखकर सभी को झटका लगा था। द उसोज़ ने आकर रे का ध्यान भटकाने की कोशिश की और LWO ने एंट्री करते हुए उन्हें संभाला। लगा कि इसका फायदा रे को मिलेगा। हालांकि, सोलो सिकोआ ने रे के टॉप रोप मूव को काउंटर किया और फिर समोअन स्पाइक मूव देते हुए जीत दर्ज की।

Ad

WWE Raw में Roman Reigns के भाई Solo Sikoa की जीत के बावजूद मचा बवाल

मैच के बाद भी जबरदस्त तरीके से बवाल मचा। रे मिस्टीरियो और LWO का द ब्लडलाइन के साथ ब्रॉल हुआ। यहां सोलो और उसोज़ का पलड़ा भारी किया। उन्होंने पहले LWO के सदस्यों को धराशाई किया और फिर रे की हालत खराब की। सोलो का डॉमिनेशन इस समय अलग ही लेवल पर चल रहा है। बाद में पॉल हेमन ने जजमेंट डे से रे की बुरी हालत करने को लेकर पूछा। जजमेंट डे ने इस चीज़ पर संतुष्टि जताई।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications