Solo Sikoa: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। मेन इवेंट में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) का मुकाबला मैट रिडल (Matt Riddle) के साथ हुआ। दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया। सिकोआ ने शानदार जीत अंत में हासिल की।शो की शुरूआत इस हफ्ते अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस ने की। ब्लडलाइन ने भी इस सैगमेंट में दखलअंदाजी की। जबरदस्त ब्रॉल भी देखने को मिला। ज़ेन और ओवेंस का साथ मैट रिडल ने दिया। बैकस्टेज एडम पीयर्स ने इसके बाद कहा कि मेन इवेंट में मैट रिडल और सोलो सिकोआ के बीच मुकाबला होगा।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_HERE WE GO! #SmackDown #WWE84HERE WE GO! #SmackDown #WWE https://t.co/nodjTWJU8Eरिडल और सिकोआ ने मेन इवेंट में अच्छा एक्शन दिखाया। द उसोज़ ने भी एंट्री कर मुकाबले में दखलअंदाजी की। इन्हें धराशाई करने केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन आए। रिंगसाइड में बहुत हंगामा देखने को मिला। इसका फायदा सिकोआ को मिला। उन्होंने जबरदस्त किक रिडल को लगाई और फिर समोअन स्पाइक लगाकर जीत हासिल कर ली। मैच के बाद भी सोलो का खतरनाक रूप देखने को मिला। सिकोआ ने रिडल को अनाउंसर्स टेबल पर पटक दिया था। इसके बाद उनके ऊपर टेबल पलट दी। ओवेंस और सैमी ने आकर इस टेबल को उनके ऊपर से उठाया।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_On #SmackDown, Solo Sikoa defeated Matt Riddle in the main event. Solo continued his assault on Riddle after the match & buried him under the announce table! #WWE144On #SmackDown, Solo Sikoa defeated Matt Riddle in the main event. Solo continued his assault on Riddle after the match & buried him under the announce table! #WWE https://t.co/cgoABYkaz5द ब्लडलाइन का जलवा इस समय दिख रहा है। पिछले हफ्ते मैट रिडल ने Raw में वापसी की थी। इसके बाद ब्लू ब्रांड के एपिसोड में वो सैमी ज़ेन को बचाने आए थे। जे उसो ने सैमी को हराया था। इस हफ्ते Raw के एपिसोड में केविन ओवेंस के ऊपर सोलो सिकोआ ने जीत हासिल की थी। यहां ओवेंस को बचाने के लिए सैमी और रिडल आए। अब रिडल को हार का सामना करना पड़ा है।WWE रिंग में रोमन रेंस की वापसी कब होगी?अगले दो हफ्ते बाद बहुत बवाल देखने को मिलेगा। केविन और सैमी अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप को द उसोज़ के खिलाफ डिफेंड करेंगे। सिकोआ इस समय रोमन रेंस का पूरी तरह भरोसा हासिल कर रहे हैं। उनके प्रदर्शन से रेंस जरूर खुश हुए होंगे। रोमन इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में नज़र नहीं आए। अब देखना होगा कि उनकी वापसी कब होगी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।