Solo Sikoa: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। मेन इवेंट में फैंस को जबरदस्त मैच देखने को मिला। सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) और मैट रिडल (Matt Riddle) के बीच नो DQ मैच हुआ। अंत में सिकोआ ने जीत हासिल की।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_.@WWESoloSikoa brings the toys out #WWE #SmackDown3110.@WWESoloSikoa brings the toys out 👀#WWE #SmackDown https://t.co/av2hZop3nCमुकाबले से पहले मैट रिडल ने सोलो सिकोआ की हालत खराब करने की बात कही थी। दोनों ने शुरूआत में एक-दूसरे पर खूब अटैक किया। केंडो स्टिक और चेयर का दोनों सुपरस्टार्स ने भरपूर इस्तेमाल किया। कुछ शानदार मूव्स देखकर फैंस भी खुश हो गए थे। मैट रिडल धीरे-धीरे मैच में अपना दबदबा बढ़ा रहे थे लेकिन सिकोआ ने भी उन्हें अच्छा जवाब दिया।रिंगसाइड में भी दोनों ने खूब बवाल मचाया। मैट रिडल ने सिकोआ के ऊपर अनाउंसर्स टेबल फेंक दी थी। इसके बाद द उसोज़ ने आकर मैट पर हमला किया। हालांकि रिडल ने द उसोज़ को धराशाई कर दिया था। सिकोआ ने अपनी ताकत दिखाई और वो अनाउंसर्स टेबल के नीचे से निकल कर आए। अंत में सिकोआ ने रिडल को जबरदस्त क्लोथ्सलाइन दिया और पिन करते हुए जीत हासिल की। द उसोज़ ने इसके बाद टेबल पर रिडल को 1D मूव लगाया।WWE रिंग में रोमन रेंस की कब होगी एंट्री?आपको बता दें रोमन रेंस के पुराने दुश्मन रिडल रह चुके हैं। मैट की बुरी हालत देखकर रोमन रेंस खुश जरूर हुए होंगे। रेंस इस हफ्ते भी ब्लू ब्रांड के एपिसोड में मौजूद नहीं थे। हालांकि उनके भाइयों का जलवा जरूर देखने को मिला। अब देखना होगा कि रेंस की वापसी कब होगी।सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस भी इस बार गायब रहे। लगा था कि रिडल को बचाने के लिए ये दोनों सुपरस्टार्स आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कुछ भी हो लेकिन मैट की हालत जरूर खराब हो गई। WWE Backlash में अब बहुत मजा आएगा। वहां द ब्लडलाइन का मुकाबला केविन, सैमी और रिडल के साथ होगा। मैट इस शो में अपना बदला लेने की पूरी कोशिश करेंगे। फैंस को इस राइवलरी में बहुत मजा आ रहा है।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_.@WWESoloSikoa defeats Riddle on the main event of #SmackDown!#WWE4814.@WWESoloSikoa defeats Riddle on the main event of #SmackDown!#WWE https://t.co/exOZaAtnSdWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।