"जब तक मैं हूं Roman Reigns के ऊपर MITB कैश-इन नहीं हो सकता"- WWE Superstar का चौंकाने वाला बयान

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दिया बहुत बड़ा बयान
WWE सुपरस्टार ने दिया बहुत बड़ा बयान

Solo Sikoa: WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने बताया कि क्यों रोमन रेंस (Roman Reigns) के साथ ऑस्टिन थ्योरी (Austin Theory) का अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच नहीं हो सकता है। थ्योरी को पिछले साल के अंत से WWE ने अच्छा पुश दिया। हालांकि पिछले कुछ समय से उन्हें लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है।

Ad

जुलाई में इस साल थ्योरी ने Money In The Bank कॉन्ट्रैक्ट जीता था। इसका मतलब साफ है कि फ्यूचर में वो वर्ल्ड चैंपियन जरूर बनेंगे। अभी तक उन्होंने अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन नहीं किया है। इस हफ्ते NXT में भी थ्योरी नज़र आए। उन्होंने NXT चैंपियन ब्रॉन ब्रेकर के ऊपर ब्रीफकेस कैश-इन करने के संकेत भी दिए थे। ऐसा लगा कि वो अब रोमन रेंस के ऊपर कैश-इन नहीं करेंगे।

WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ ने दिया बहुत बड़ा बयान

Sportskeeda Wrestling को दिए गए इंटरव्यू में सोलो सिकोआ ने कहा,

थ्योरी बहुत अच्छे से जानते हैं। मैं अब यहां मौजूद हूं। थ्योरी रोमन रेंस के ऊपर कैश-इन करेंगे तो उन्हें सबसे पहले मैं नज़र आऊंगा। रोमन रेंस के अलावा वो किसी और के ऊपर कैश-इन कर सकते हैं। वो सैथ रॉलिंस और गुंथर के ऊपर कैश-इन कर सकते हैं। मुझे लगता है कि थ्योरी बहुत अच्छे से जानते हैं उन्हें आगे क्या करना है। उनके दिमाग में ये बात जरूर होगी। जब तक मैं हूं रोमन रेंस के ऊपर वो कैश-इन नहीं कर सकते हैं।

youtube-cover
Ad

सोलो सिकोआ ने एक तरह से ऑस्टिन थ्योरी को धमकी दे दी है। थ्योरी को लेकर अभी तक WWE का प्लान कुछ सामने नहीं आया है। ट्रिपल एच के पास जब से WWE की जिम्मेदारी आई है तब से थ्योरी का पुश रूक गया है। लगातार उन्हें हार का सामना भी करना पड़ रहा है। रोमन रेंस के पास इस समय WWE के दोनों टॉप टाइटल हैं। थ्योरी का उनके ऊपर कैश-इन करना बहुत मुश्किल है। अब देखना होगा कि WWE ने उनके लिए आगे क्या प्लान तैयार किया होगा। कुछ ही समय बाद इसका जरूर खुलासा हो जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications