WWE SmackDown में बवाल के बाद Roman Reigns के भाई ने दिखाई वफादारी, ट्राइबल चीफ को पूरी तरह से मिलेगा साथ

Pankaj
WWE दिग्गज की खास प्रतिक्रिया सामने आई
WWE दिग्गज की खास प्रतिक्रिया सामने आई

Roman Reigns: WWE SmackDown में पिछले हफ्ते बहुत बवाल देखने को मिला। रोमन रेंस (Roman Reigns) और द उसोज़ (The Usos) के बीच घमासान हुआ। सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने भी रेंस का साथ दिया। खैर सोलो ने अब ये कंफर्म कर दिया है कि वो रोमन रेंस का ही साथ देंगे।

Ad

SmackDown के मेन इवेंट में रोमन रेंस ने चैंपियन के रूप में हजार दिन पूरे होने का जश्न मनाया। ट्रिपल एच ने उन्हें नई अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप दी। द उसोज़ ने इसके बाद एंट्री की। जिमी ने रेंस के ऊपर कुछ आरोप लगाए। सिकोआ ने भी उसोज़ का साथ दिया। जिमी ने रेंस से साथ में काम करने के लिए कहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया। अंत में सिकोआ ने जिमी को समोअन स्पाइक लगाकर सभी को चौंका दिया। ये बात अब तय हो गई है कि द ब्लडलाइन के दो गुट हो गए है। रोमन और सिकोआ साथ में और द उसोज़ साथ में।

खैर सोलो सिकोआ ने ट्विटर पर रोमन रेंस के सपोर्ट के लिए एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में उनके साथ रेंस और पॉल हेमन हैं। द उसोज़ इस पिक्चर में नहीं दिख रहे हैं। इससे साफ होता है कि वो रेंस का पूरी तरह समर्थन करेंगे।

Ad

WWE Night of Champions में Roman Reigns को लगा था झटका

Night of Champions में जिमी उसो ने रेंस को दो सुपरकिक मारकर उन्हें धोखा दिया था। रोमन और सिकोआ को सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन अभी तक जबरदस्त रही। कई दिग्गज इनकी स्टोरीलाइन की तारीफ कर चुके हैं। फैंस को भी मजा आ रहा है।

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जिमी उसो और रेंस के बीच सिंगल्स मैच देखने को मिल सकता है। कहा ये भी जा रहा है कि रेंस और सिकोआ का मुकाबला उसोज़ के साथ हो सकता है। कुछ भी हो लेकिन आने वाले हफ्ते फैंस के लिए मजेदार रहेंगे। रेंस के अगले कदम पर भी सभी की नजरें रहेंगी।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications