30 साल के रेसलर ने WWE के बड़े इवेंट में कैरेक्टर को तोड़े बिना एक छोटी लड़की के साथ दिल को छू लेने वाला किया मजाक

Pankaj
WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ का शानदार अंदाज
WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ का शानदार अंदाज

Solo Sikoa: WWE रोस्टर में हील के रूप में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) अच्छा काम कर रहे हैं। लेकिन लाइव इवेंट के दौरान एक छोटी लड़की के साथ उनकी बातचीत की WWE यूनिवर्स ने तारीफ की।

WWE Clash at the Castle में पिछले साल सोलो सिकोआ ने अपना डेब्यू किया था। वो द ब्लडलाइन का हिस्सा बने थे। इसके बाद से इस फैक्शन में रहकर अभी तक उन्होंने बढ़िया काम किया। रोमन रेंस का इस समय वो साथ दे रहे हैं। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में उन्होंने अपने भाई जिमी उसो के ऊपर टर्न लिया था। अफवाहें ये भी सामने आ रही है कि आगे जाकर वो रोमन रेंस के ऊपर भी टर्न लेंगे।

WWE लाइव इवेंट में मैट रिडल और सोलो सिकोआ के बीच मैच हुआ। रिडल का सामना करते हुए सिकोआ ने एक छोटी लड़की को शानदार जवाब दिया, वीडियो में आप इसे सुन सकते हैं।

क्या WWE द्वारा फ्यूचर में Solo Sikoa को बड़ा पुश दिया जाएगा?

ये बात तो तय है कि फ्यूचर में सोलो सिकोआ को बड़ा पुश दिया जाएगा। कंपनी इस बात के संकेत पहले दे चुकी है। रोमन रेंस के साथ उनका मैच जरूर होगा। इस समय वो रेंस का साथ दे रहे हैं लेकिन आगे जाकर कुछ भी हो सकता है। रोमन के साथ काम करने से उन्हें बहुत फायदा हो रहा है। पॉल हेमन भी उन्हें गाइड कर रहे हैं। WWE ने उनके लिए कुछ अच्छा प्लान जरूर बनाया होगा।

द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन इस समय मजेदार चल रही है। WWE Night of Champions 2023 में रोमन रेंस को धोखा देकर जिमी उसो ने उन्हें दो सुपरकिक मारी थी। रोमन और सोलो सिकोआ को हार का सामना करना पड़ा था। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में सोलो ने पहले द उसोज़ का साथ दिया लेकिन बाद में वो पलट गए। उन्होंने जिमी को समोअन स्पाइक लगा दिया। अब जे उसो इस हफ्ते बड़ा ऐलान करेंगे। उन्हें फैसला करना होगा कि वो रोमन का साथ देंगे या जिमी उसो का।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment