Solo Sikoa: WWE का रॉकफोर्ड में लाइव इवेंट शानदार हुआ। यहां खास मोमेंट देखने को मिला। इस बार जे उसो (Jey Uso) ने रोमन रेंस के फैक्शन द ब्लडलाइन (The Bloodline) का साथ दिया। सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने अब एक शब्द की खास प्रतिक्रिया इस पर दी है। Royal Rumble के बाद से द ब्लडलाइन से दूर जे उसो जा रहे हैं। उन्होंने कई बार संकेत भी दिए कि इस ग्रुप को उन्होंने छोड़ दिया। ऐसा लग रहा है कि सैमी ज़ेन का साथ वो आगे देंगे। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में भी पिछले हफ्ते कुछ ऐसा ही देखने को मिला। हालांकि मौजूदा लाइव इवेंट में हुए मैच में जे उसो ने आकर अपने भाइयों का साथ दिया। सिलो सिकोआ ने "Us" लिखा और ब्लड का इमोजी पोस्ट किया।WrestleSR@wrestle_srदरअसल इस लाइव इवेंट में द उसोज़ और सोलो सिकोआ का मुकाबला ड्रू मैकइंटायर, शेमस, ब्रॉन स्ट्रोमैन से तय किया गया था। सिकोआ और जिमी उसो रिंग में मौजूद थे। जे कहीं भी नज़र नहीं आए। एक बार लगा कि शायद ये मैच नहीं हो पाएगा। अचानक क्राउड के बीच से जे उसो ने एंट्री कर फैंस को सरप्राइज दिया। उन्होंने अपने भाइयों का साथ दिया और जीत हासिल की। द ब्लडलाइन का रीयूनियन देखकर फैंस को अच्छा लगा। हालांकि अभी लाइव टीवी की स्टोरीलाइन कुछ अलग चल रही है। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रोमन रेंस भी एंट्री करेंगे। वो क्या निर्णय लेंगे ये देखने वाली बात होगी। जे उसो भी बड़ा कदम उठा सकते हैं। WWE WrestleMania 39 में Roman Reigns का होगा बड़ा मैचWrestleMania 39 में रोमन रेंस का मुकाबला कोडी रोड्स के साथ होगा। दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। कहा जा रहा है कि मेनिया में द उसोज़ का मैच केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के साथ होगा। अब देखना होगा कि इस मुकाबले को किस अंदाज में बिल्ड किया जाएगा। आने वाले कुछ हफ्ते सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेंगे। फैंस को बड़े सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं। pau@316REIGNSthe crowds stay loving him. main event JEY USO27014WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।