"तुम Royal Rumble तक नहीं पहुंच पाओगे"- Roman Reigns के भाई ने पूर्व WWE चैंपियन को गुस्से में आकर दी खतरनाक धमकी

Pankaj
WWE सुपरस्टार का बड़ा बयान सामने आया
WWE सुपरस्टार का बड़ा बयान सामने आया

Solo Sikoa: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। केविन ओवेंस ने द ब्लडलाइन (The Bloodline) की हालत खराब कर दी। उन्होंने बहुत बवाल मचाया। अब सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने केविन ओवेंस (Kevin Owens) को धमकी दी है।

रोमन रेंस और द उसोज़ का अभी तक अच्छा साथ सोलो सिकोआ ने दिया। केविन ओवेंस की राइवलरी इस समय रेंस के साथ चल रही है। हालांकि द उसोज़ और सिकोआ ने ओवेंस को बहुत परेशान इस बीच किया। ओवेंस ने इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में अपना बदला लिया। Royal Rumble का आयोजन 28 जनवरी को होगा। इससे पहले ब्लू ब्रांड के अंतिम एपिसोड में ओवेंस और सिकोआ के बीच सिंगल्स मैच भी होगा।

सोलो सिकोआ ने अब ट्विटर के जरिए केविन ओवेंस को धमकी दी है। सोलो ने कह दिया कि तुम रंबल तक नहीं पहुंच पाओगे और मैं इस चीज की गांरटी देता हूं।

WWE दिग्गज Roman Reigns का होगा बड़ा मुकाबला

Royal Rumble में केविन ओवेंस और रोमन रेंस के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। इससे पहले ओवेंस के पास बड़ी चुनौती होगी। सिकोआ के खिलाफ मैच में द उसोज़ और रोमन रेंस दखलअंदाजी कर सकते हैं। रेंस बदला लेने के पूरे मूड में होंगे।

सैमी ज़ेन भी अब खतरे में आ गए है। पिछले हफ्ते केविन ओवेंस के साथ उनका मैच हुआ था। इस मैच में DQ के जरिए ओवेंस की जीत हुई। इसके बाद रोमन रेंस को गुस्सा आ गया। उन्होंने इस हफ्ते सैमी के ऊपर अपना गुस्सा दिखाया। हालांकि बाद में थोड़ा ठीक हो गया था। मेन इवेंट में जब केविन ने रोमन रेंस, द उसोज़ और सिकोआ को धराशाई कर दिया था तब सैमी ने एंट्री की। ये देखकर भी रोमन को गुस्सा जरूर आएगा। अगले हफ्ते अब रेड ब्रांड और ब्लू ब्रांड का एपिसोड महत्वपूर्ण होगा। WWE Raw में रोमन भी आएंगे। वो जरूर सैमी को लेकर कुछ बड़ा फैसला ले सकते हैं। WWE ने जरूर कोई ना कोई बड़ा प्लान बनाया होगा। अब देखना होगा कि अगले हफ्ते फैंस को क्या सरप्राइज मिलेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment