"Roman Reigns और Paul Heyman मेरी बहुत मदद कर रहे हैं"- WWE के फेमस Superstar ने दिया बड़ा बयान

Pankaj
WWE सुपरस्टार का खास बयान सामने आया
WWE सुपरस्टार का खास बयान सामने आया

Solo Sikoa: साल 2022 WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के लिए शानदार रहा। मेन रोस्टर में उन्होंने एंट्री की और इसके बाद द ब्लडलाइन (The Bloodline) का हिस्सा बने। एक अलग लेवल पर वो इस समय काम कर रहे हैं।

Ad

सोलो सिकोआ ने हाल ही में बताया कि रोमन रेंस, पॉल हेमन और सैमी ज़ेन कैसे उनकी मदद कर रहे हैं। सितंबर 2022 में सिकोआ ने इंजरी से वापसी की थी। इससे पहले NXT में उनका रन जबरदस्त रहा। वहां भी WWE ने उन्हें तगड़ा पुश दिया था। कंपनी ने बहुत जल्दी मेन रोस्टर में उनकी एंट्री करा दी। सिकोआ ने किसी को निराश नहीं किया और मेन रोस्टर में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया।

सितंबर में Clash at the Castle इवेंट में रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच हुआ था। एक वक्त लगा था कि रेंस इस मैच को हार जाएंगे लेकिन अचानक सिकोआ ने आकर उन्हें बचा लिया। इसके बाद सोलो लाइमलाइट में आ गए थे। 9 सितंबर को सोलो ने ब्लू ब्रांड में अपना डेब्यू किया था।

WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ ने दी बहुत बड़ी प्रतिक्रिया

New York Post को हाल ही में सिकोआ ने अपना इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा,

एक तरह से ये रोलर कोस्टर की तरह है। अगस्त में जब मुझे चोट आई थी तब मैंने सोचा था कि सब खत्म हो गया। मुझे लगा कि यहां से कुछ भी हो सकता है। Clash at the Castle के लिए इसके बाद मेरे पास कॉल आया था। जो भी चीजें हुई वो बहुत फास्ट हो गई। सबकुछ बदल गया। मेरे साथ वहां पर इस समय रोमन रेंस, पॉल हेमन और सैमी ज़ेन हैं। ये सभी मेरी मदद और मुझे गाइड कर रहे हैं। बहुत मजा आ रहा है। आगे जाकर मैं और भी अच्छा काम करूंगा।
Ad

सोलो सिकोआ को आगे जाकर WWE द्वारा बड़ा पुश जरूर दिया जाएगा। पॉल हेमन और रोमन रेंस के साथ काम करने से उन्हें बहुत फायदा हो रहा है। कुछ ऐसा ही हाल द उसोज़ का भी रहा। दोनों को चैंपियंस के रूप में 500 दिन से ज्यादा हो गए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications