पिछले महीने रोमन रेंस (Roman Reigns) के कजिन भाई सोलो सिकोआ ने WWE NXT में डेब्यू किया था। इसके बाद से अभी तक सोलो सिकोआ ने काफी दमदार प्रदर्शन किया है। लगातार वो जीत हासिल कर रहे हैं। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड के बाद 205 लाइव में भी सोलो सिकोआ का प्रदर्शन शानदार रहा। सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने यहां बड़ी जीत हासिल की और अपने प्रतिद्वंदी पर हावी रहे। WWE@WWEEveryone's favorite knucklehead @AndreChaseWWE looks to rally the CHASE UNIVERSITY student section while attempting to solve his problem on #205Live in the form of @WWESoloSikoa!8:58 AM · Nov 27, 202139871Everyone's favorite knucklehead @AndreChaseWWE looks to rally the CHASE UNIVERSITY student section while attempting to solve his problem on #205Live in the form of @WWESoloSikoa! https://t.co/yHAjzccdRnWWE 205 लाइव में सोलो सिकोआ ने किया दमदार प्रदर्शन WWE 205 लाइव में इस बार सोलो सिकोआ का मैच आंद्रे चेज के साथ हुआ था। सोलो सिकोआ ने शुरू से ही चेज के ऊपर काफी हमला किया। सिकोआ ने अपने शानदार सुपलैक्स से चेज को काफी परेशान किया। सिकोआ ने ज्यादा मौका इस मैच में चेज को नहीं दिया। मैच के अंत में सिकोआ ने चेज को शानदार फिनिशिंग मूव दिया और पिन करते हुए जीत हासिल कर ली। आपको बता दें 205 लाइव में सोलो सिकोआ ने अपनी पहली जीत इस बार हासिल की। NXT में भी सोलो सिकोआ का रन बहुत अच्छा चल रहा है। लगातार अभी तक अजेय NXT में भी सोलो सिकाओ रहे हैं। WWE भी अब सिकोआ को पुश देना चाहता है। फैंस भी काफी चीयर सिकोआ को रिंग में इस समय कर रहे हैं। सिकोआ के इस प्रदर्शन को देखकर लग रहा है कि वो जल्द ही मेन रोस्टर में नजर आएंगे।शायद अगले साल किसी बड़े पीपीवी में सिकोआ की मेन रोस्टर में एंट्री हो सकती है। वैसे ब्लू ब्रांड में ही सिकोआ जाएंगे क्योंकि वहां उनके भाई मौजूद है। द उसोज के छोटे भाई सोलो सिकोआ है। रोमन रेंस और द उसोज ने मिलकर ब्लू ब्रांड में अभी तक राज किया है। अगर सिकोआ भी इस ग्रुप में शामिल हो जाएंगे तो फिर फैंस को काफी मजा आएगा। NXT टाइटल पिक्चर में भी आने वाले समय में सोलो सिकोआ नजर आ सकते हैं। NXT चैंपियन भी वो बन सकते हैं। सिकोआ अभी तक अपने प्रतिद्वंदियों के ऊपर हावी रहे हैं। उनके मूव्स काफी तगड़े हैं और फैंस को उनका एक्शन देखकर मजा आता है।