WWE SmackDown में Roman Reigns द्वारा की गई अजीबोगरीब हरकत पर Solo Sikoa की पहली अनोखी प्रतिक्रिया आई सामने

Pankaj
WWE SmackDown में हुआ था शानदार सैगमेंट
WWE SmackDown में हुआ था शानदार सैगमेंट

Solo Sikoa: WWE SmackDown के पिछले हफ्ते के एपिसोड में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) और रोमन रेंस (Roman Reigns) के बीच तनावपूर्ण पल देखने को मिला था क्योंकि रेंस ने सिकोआ को जे उसो (Jey Uso) पर हमला करने से रोक दिया था। सिकोआ ने अब इस घटना पर अपने विचार साझा किए हैं।

Ad

SmackDown में पिछले हफ्ते रोमन रेंस ने वापसी की। मेन इवेंट में जे उसो के साथ उनका सैगमेंट हुआ। दोनों ने प्रोमो के जरिए एक-दूसरे पर हमला किया। दोनों ने कड़े तेवर भी दिखाए। SummerSlam के लिए दोनों के मैच का ऑफिशियल ऐलान भी किया गया। अंतिम पल में सिकोआ ने जे को समोअन स्पाइक लगाने की कोशिश की लेकिन रेंस ने रोक दिया। इसका फायदा जे उसो ने उठाया और उन्हें सुपरकिक मार दी। ये देखकर रेंस भी चौंक गए थे।

कम बोलने वाले इंसान होने के नाते, सोलो ने इंस्टाग्राम पर 'फेस विद लुक ऑफ ट्रायम्फ' इमोजी के साथ इस सैगमेंट पर अपने विचार साझा किए। रेंस के इस एक्शन से वो बिल्कुल भी खुश नहीं दिखाई दिए। यहां से यह भी संकेत मिल रहे हैं कि बहुत जल्द रेंस के ऊपर सोलो टर्न ले सकते हैं।

Ad

WWE Night of Champions 2023 में रोमन रेंस को मिला था धोखा

वैसे अभी तक रेंस का साथ सोलो ने अच्छे अंदाज में दिया है। हालांकि पिछले प्रीमियम लाइव इवेंट में दोनों को हार का सामना करना पड़ा। WWE Night of Champions में सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस ने रेंस और सिकोआ को हराया था। वहां पर जिमी उसो ने रेंस को दो सुपरकिक मार दी थी। Money in the Bank में भी इन दोनों को द उसोज़ के खिलाफ हार मिली थी। वहां पर जे उसो ने रेंस को पिन करते हुए जीत हासिल की।

फैंस को इस राइवलरी में अब बहुत मजा आ रहा है। आने वाले कुछ हफ्ते बहुत ही मजेदार होंगे। SummerSlam 2023 में होने वाला मैच भी जबरदस्त होगा। कंपनी ने कुछ ना कुछ बड़ा सरप्राइज जरूर प्लान किया होगा। जिमी उसो की वापसी के बारे में भी अभी तक कुछ पता नहीं है। वो जब एंट्री करेंगे तो बवाल जरूर मचेगा।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications