WWE SmackDown में Roman Reigns के प्रति ईमानदारी साबित करने के बाद भाई ने शेयर की दिलचस्प फोटो, Bloodline के भविष्य को लेकर दिए बड़े संकेत 

..
रोमन रेंस के साथ हैं सोलो सिकोआ
रोमन रेंस के साथ हैं WWE स्टार सोलो सिकोआ

Roman Reigns: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के हालिया एपिसोड के बाद द ब्लडलाइन (The Bloodline) ग्रुप लगभग बिखर चुका है। पूर्व नॉर्थ-अमेरिकन चैंपियन सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने अपने एक्शन से यह साफ कर दिया है कि वो ट्राइबल चीफ के ही साथ हैं। हाल ही में उन्होंने इससे जुड़ी एक प्रतिक्रिया दी है।

पिछले हफ्ते हुए SmackDown में रोमन रेंस के यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 1000 दिन पूरे करने के मौके को सेलिब्रेट किया गया था। इसके बाद उन्होंने Night of Champions में जिमी उसो के द्वारा उनपर किए गए हमले के बारे में बात की, जिसके कारण उन्हें और सोलो सिकोआ को अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

SmackDown के मेन इवेंट में ब्लडलाइन के मेंबर्स के बीच बेहतरीन सैगमेंट देखने मिला। जिमी उसो ने फिर से ग्रुप को एक-साथ लाने की बात कही। एक समय ऐसा लग रहा था कि रेंस इसके लिए राजी हो गए हैं लेकिन थोड़ी देर बाद उनका इशारा मिलते ही सोलो ने जिमी पर समोअन स्पाइक से हमला कर दिया था। इस हमले से जे उसो भी हैरान रह गए थे।

सोलो ने हेड ऑफ द टेबल के लिए ईमानदारी साफ करने के बाद सोशल मीडिया में एक फोटो शेयर की है, जिसमें केवल वो, पॉल हेमन और रोमन रेंस ही दिख रहे हैं। इसका मतलब साफ है कि द उसोज़ का द ब्लडलाइन के साथ सफर अब खत्म हो चुका है। ब्लडलाइन के भविष्य को लेकर यहां से बड़े संकेत मिल गए हैं। हालांकि, जे उसो किसकी तरफ होंगे, यह अभी पूरी तरह से साफ नहीं हुआ है।

आप नीचे सोलो सिकोआ की पोस्ट देख सकते हैं:

Triple H ने Roman Reigns को दी नई अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप

रोमन रेंस WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने थे। Night of Champions में उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 1000 दिन पूरे कर लिए हैं। पिछले हफ्ते SmackDown में ट्रिपल एच ने रोमन को इस ऐतिहासिक मौके पर नई अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप दी। अब कंपनी में फिर से दो वर्ल्ड चैंपियनशिप्स हो गई हैं। रोमन रेंस अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं। वहीं, सैथ रॉलिंस वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन हैं।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links