Roman Reigns: WWE SmackDown की शुरूआत इस हफ्ते रोमन रेंस (Roman Reigns) ने की। इस सैगमेंट में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने रोमन रेंस को ऑफिशियल तौर पर एकनॉलेज किया। इस शो के बाद सोलो सिकोआ ने खास संदेश अब दिया है। रोमन रेंस ने पहले उन्हें एकनॉलेज करने को कहा। सोलो सिकोआ ने भी दमदार आवाज में कह दिया कि वो ट्राइबल चीफ को एकनॉलेज करते हैं। इसके बाद रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ को गले भी लगाया। WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ ने सोशल मीडिया पर दिया मैसेजरोमन रेंस के प्रोमो सैगमेंट में सोलो सिकोआ, द उसोज, पॉल हेमन और सैमी जेन भी थे। रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ को उन्हें एकनॉलेज करने को कहा। सिकोआ ने कोई बयान नहीं दिया और सीधे उन्हें एकनॉलेज कर दिया। एक बार तो लगा कि सिकोआ कुछ और भी कहेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सिकोआ ने ट्विटर के जरिए The Bloodline के सैगमेंट की तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने एक छोटा कैप्शन भी दिया। उन्होंने कैप्शन में Family Business लिखा। Solo@WWESoloSikoaFamily Business.🏽🩸2260240Family Business.☝🏽🩸 https://t.co/ZJ64ljRuQQClash at the Castle इवेंट में सोलो सिकोआ ने मेन रोस्टर में अपना डेब्यू किया था। इस इवेंट में रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। ये मैच बहुत ही तगड़ा रहा था। रोमन रेंस के साथ इस मैच में द उसोज और पॉल हेमन नहीं थे। एक बार लगा कि रोमन रेंस टाइटल हार जाएंगे लेकिन अचानक सोलो सिकोआ ने आकर उन्हें बचा लिया। सिकोआ की वजह से ही रोमन रेंस अपना टाइटल डिफेंड कर पाए।सिकोआ का इसके बाद ब्लू ब्रांड के एपिसोड में मैच भी हुआ। हालांकि मैकइंटायर के खिलाफ उन्हें हार का सामना पहले ही मैच में करना पड़ा था। अब ये बात तय हो गई है कि सोलो सिकोआ को WWE द्वारा पुश दिया जाएगा। जल्द ही वो किसी बड़ी चैंपियनशिप के साथ नजर आ सकते हैं। अगर ऐसा होगा तो फिर रोमन रेंस का ये फैक्शन और भी मजबूत हो जाएगा।JORDAN TAI@taiblack333@WWESoloSikoa We The Ones 2@WWESoloSikoa We The Ones ☝️WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।