"करीब 20 साल से मैंने The Rock को नहीं देखा"- Roman Reigns के भाई ने WWE दिग्गज को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

Pankaj
WWE सुपरस्टार की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई
WWE सुपरस्टार की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई

Solo Sikoa: पूर्व WWE NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन और द ब्लडलाइन (The Bloodline) के सदस्य सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने इस बार दिग्गज द रॉक (The Rock) को लेकर बड़ा बयान दिया है। सिकोआ ने कहा कि उन्होंने करीब 20 साल से द रॉक को नहीं देखा है। ये बहुत ही चौंकाने वाला बयान सिकोआ ने दिया है। सिकोआ इस समय WWE में अच्छा काम कर रहे हैं।

The Bloodline का इस समय ब्लू ब्रांड में जलवा चल रहा हैं। कुछ ही समय पहले सोलो सिकोआ को इस फैक्शन में रोमन रेंस ने ज्वाइन कराया था। रेंस इस फैक्शन को लीड कर रहे हैं। द उसोज के छोटे भाई और रोमन रेंस के कजिन भाई सोलो सिकोआ हैं। द रॉक भी रोमन रेंस के कजिन ब्रदर हैं। ये सभी अनोई फैमिली से ताल्लुक रखते हैं।

WWE दिग्गज द रॉक को लेकर सोलो सिकोआ का बड़ा बयान सामने आया

GiveMeSport को हाल ही में सोलो सिकोआ ने अपना इंटरव्यू दिया। उन्होंने द रॉक को लेकर कहा,

अंतिम बार शायद मैं अपने पिता रिकिशी के साथ बैकस्टेज में था। उस समय मैं 10 साल का था। मैं हमेशा अपने पिता के साथ उस समय बैकस्टेज जाता था। तब मैंने द रॉक को देखा था। करीब 20 साल हो गए मैंने उन्हें नहीं देखा।

youtube-cover

द रॉक और रोमन रेंस के बीच संभावित मैच को लेकर सोलो सिकोआ ने कहा,

मैं तो चाहता हूं कि ये मुकाबला होना चाहिए। यहां से पता चल जाएगा कि हमारी फैमिली का असली हेड ऑफ द टेबल कौन है। जब मैं बड़ा हो रहा था तब द रॉक को देखा और अब रोमन रेंस को देख रहा हूं। मैं तो ये मैच जरूर देखना चाहूंगा।

कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि WrestleMania 39 में द रॉक और रोमन रेंस के बीच मुकाबला हो सकता है। अगर ऐसा होगा तो फिर फैंस को बहुत मजा आएगा। सभी चाहते हैं कि दोनों के बीच मुकाबला होना चाहिए। रोमन रेंस भी अब WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। इस राइवलरी को देखने में खूब मजा आएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links