Solo Sikoa: WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। सिकोआ ने क्लैश एट द कैसल (Clash at the Castle) में डेब्यू किया था। सिकोआ ने कहा कि इस दौरान मैकइंटायर बहुत गुस्से में उन्हें देखकर आ गए थे। सिकोआ ने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच के दौरान मेन रोस्टर में डेब्यू किया था।रोमन रेंस और मैकइंटायर के बीच ये मुकाबला हुआ था। एक वक्त रेंस हारने वाले थे लेकिन सिकोआ ने अचानक आकर रेफरी को रिंग के बाहर कर दिया। इसका फायदा बाद में रेंस ने उठाया और अपना टाइटल रिटेन कर लिया।WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ की खास प्रतिक्रिया सामने आईRepublic World को हाल में सोलो सिकोआ ने अपना इंटरव्यू दिया। मैकइंटायर को लेकर उन्होंने कहा,इस दिन के बाद मैकइंटायर मुझे देखकर बहुत गुस्से में आ गए थे। वो अपने होमटाउन में चैंपियनशिप जीत सकते थे लेकिन मैंने सब खराब कर दिया। मेरा इसके बाद वन-ऑन-वन मैच भी उनके साथ हुआ था। मुझे पता था कि वो मेरे ऊपर गुस्सा है। मुझे पता था कि वो मेरे ऊपर निराशा जाहिर करेंगे। मैकइंटायर के खिलाफ मैंने अच्छा मैच लड़ा था। किसी ने मेरी मदद नहीं की थी। मैंने उन्हें अच्छी टक्कर दी थी। मैं उनके साथ अब दोबारा नहीं लड़ना चाहता हूं।Solo@WWESoloSikoa#ClashAtTheCastle188621307Crown Jewel में हाल ही में मैकइंटायर ने स्टील केज मैच में कैरियन क्रॉस को हराया था। रोमन रेंस और मैकइंटायर के बीच राइवलरी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। आगे आने वाले समय में ये दोनों सुपरस्टार्स फिर से टकरा सकते हैं। मैकइंटायर अपना बदला लेने की पूरी कोशिश करेंगे। The Bloodline का इस समय WWE में जलवा चल रहा हैं। सोलो सिकोआ भी अच्छा काम कर रहे हैं। Crown Jewel में रोमन रेंस ने लोगन पॉल के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप रिटेन की थी। इसमें सिकोआ का भी बहुत बड़ा हाथ रहा था। मैच में उन्होंने दखलअंदाजी की थी। इसका फायदा पूरी तरह रोमन रेंस को मिला था। WWE द्वारा जल्द ही सिकोआ को बड़ा पुश दिया जाएगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।