WWE SmackDown में The Bloodline के बड़े सैगमेंट से पहले Roman Reigns के भाई ने भरी हुंकार, दुश्मनों को दी चेतावनी

Pankaj
WWE SmackDown के एपिसोड में फैंस को आएगा मजा
WWE SmackDown के एपिसोड में फैंस को आएगा मजा

Solo Sikoa: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहेगा। रोमन रेंस (Roman Reigns) भी शो में नज़र आएंगे। उनका और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) का आमना-सामना सैमी ज़ेन (Sami Zayn) और केविन ओवेंस (Kevin Owens) से होगा। खैर शो से पहले सिकोआ ने एक बोल्ड मैसेज दे दिया है।

SmackDown के पिछले हफ्ते के एपिसोड में रोमन रेंस ने एंट्री की थी। उन्होंने सोलो सिकोआ की तारीफ की और द उसोज़ पर गुस्सा निकाला। WrestleMania 39 में उसोज़ की हार से वो गुस्से में थे। खैर रोमन ने कहा कि द ब्लडलाइन में अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप वो वापस लेकर आएंगे। इसके बाद पॉल हेमन ने WWE Night of Champions में रोमन और सिकोआ का मुकाबला सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस से तय कर दिया। ये मैच अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए होगा। WWE ने भी बाद में मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया।

सोलो सिकोआ ने ट्विटर पर सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस को चार शब्दों में चेतावनी दी। सिकोआ ने दावा किया कि द ब्लडलाइन के पास सभी गोल्ड होंगे।

WrestleMania 39 में सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस ने द उसोज़ का ऐतिहासिक टैग टीम टाइटल रन खत्म किया था। इस बात से रोमन रेंस भी गुस्से में नज़र आए थे। उन्होंने उसोज़ से माफी मांगने के लिए कहा था। जिमी उसो इस बात पर हंसने लग गए थे। रोमन ने उनके ऊपर हाथ भी उठा दिया था। जे उसो ने इसके बाद माफी मांगी।

WWE Night of Champions में Roman Reigns रचेंगे इतिहास

खैर इस समय द ब्लडलाइन की स्थिति सही नहीं चल रही है। आने वाले समय में इस ग्रुप में बहुत बवाल देखने को मिलेगा। WWE Night of Champions में फैंस को मजा आएगा। वहां पर द उसोज़ का रोल भी जबरदस्त रहेगा। Backlash 2023 में हुए मैच के दौरान जे उसो और सिकोआ के बीच बहस भी देखने को मिली थी। Night of Champions में रोमन रेंस को चैंपियन के रूप में हजार दिन भी पूरे हो जाएंगे। अपने करियर में एक खास उपलब्धि वो हासिल कर लेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
App download animated image Get the free App now